प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गायक की सराहना की, कहा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायक हरिहरन के राम भजन ‘सबने तुम्हें पुकारा श्री राम जी’ की सराहना की है। गायक हरिहरन के इस राम भजन को पीएम ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से शेयर किया। उन्होंने लोगों को इस भजन का आनंद लेने का सुझाव दिया है। हरिहरन पीएम से अपने भजन की सराहना पाकर अभिभूत हैं। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस भजन के बारे में कई दिलचस्प बातें भी शेयर की हैं। हरिहरन जी की अद्भुत धुनों से सजा यह राम भजन हर किसी को प्रभु श्री राम की भक्ति में डुबो देने वाला है। आप भी इस सुन्दर भजन का आनन्द अवश्य लीजिये।

हरिहरन ने जताई खुशी
देश के पीएम से अपने भजन की प्रशंसा सुनकर गायक हरिहरन की खुशी का ठिकाना नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गायक ने कहा कि उनका यह भजन करीब 20-25 वर्ष पुराना है। सिंगर ने कहा, ‘यह एक पुराना भजन है। मैंने इसे लगभग 20-25 वर्ष पहले गाया था। मैं यह देखकर दंग रह गया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस भजन के बारे में लिखा और पूरा राष्ट्र इसे सुन रहा है।’
अयोध्या आने का निमंत्रण मिला
हरिहरन ने आगे कहा कि उन्हें 22 नवंबर को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी निमंत्रण मिला है। अभिनेता ने कहा, ‘मुझे 22 जनवरी को अयोध्या जाने का निमंत्रण मिला है। मैं अपने एक दोस्त के साथ वहां जाऊंगा। मैं प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से मिला हूं और उनके कुछ कार्यक्रमों में गाने गाए हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मेरे गाने का जिक्र किया, उससे मेरे रोंगटे खड़े हो गए।’ मैं सच में बहुत खुश हूं’।
ये सितारे होंगे शामिल
हरिहरन ने आगे कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि मुझे निमंत्रण मिला है। मुझे ये मौका मिला है, मैं वहां जाऊंगा। अयोध्या में होने जा रहे रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। जैकी श्रॉफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रजनीकांत समेत कई कलाकारों को न्योता भेजा गया है।

