मनोरंजन

फैमिली संग विंटर वेकेशन मनाने दुबई पहुंचे संजय दत्त, त्रिशाला दत्त ने इंटेरनेट पर तस्वीरें की शेयर

मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी फैमिली के साथ दुबई में हैं जहां उनकी बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त भी पहुंचीं हैं त्रिशाला दत्त लंबे समय बाद अपने परिवार से दुबई में मिली हैं जहां सबने मिलकर खूब एंजाॅय किया अब हाल ही में त्रिशाला दत्त अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैमिली रियूनियर की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं जिसमें त्रिशाला की सौतेले भाई-बहन संग बॉन्डिंग देखने को मिल रही है

Newsexpress24. Com 190462 trishala sanjay 1 11zon

WhatsApp Group Join Now

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने शेयर की फोटोज

संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर कीं हैं जिसमें वह अपने पिता संजय दत्त, उनकी पत्नी मान्यता दत्त और उनके जुड़वां बच्चों-शहरान और इकरा के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं शेयर की गई पोस्ट में पहली तस्वीर पिता-बेटी की है, जिसमें संजय बेटी त्रिशाला से गले मिलते दिख रहे हैं दूसरे फोटो में पूरा दत्त परिवार खुश होकर एक-दूसरे के साथ पोज देता नजर आ रहा है वहीं अंतिम तस्वीर में त्रिशाला दत्त अपने भाई शहरान को हग करते हुिए पोज देती नजर आ रही हैं तस्वीर में दोनों  भाई-बहन के बीच की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है फैंस त्रिशाला दत्त की इन तस्वीरों को खूब पंसद कर रहे हैं

 पापा के करीब हैं त्रिशाला दत्त

बता दें कि त्रिशाला दत्त संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी है ऋचा शर्मा के मृत्यु के बाद से ही त्रिशाला अपने नाना-नानी संग अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में रहती हैं संजय दत्त दूर होने की वजह से अपनी बेटी से कभी-कभार ही मिल पाते हैं बावजूद इसके वो अपने पिता से बहुत करीब हैं संजय दत्त और उनकी बेटी त्रिशाला दत्त की फोटोज़ सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह वायरल होती हैं

संजय दत्त का वर्कफ्रंट

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करे तो इस वर्ष वह ‘लियो’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल किया साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म लियो में संजय ने विलेन का रोल प्ले किया था फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से अधिक की कमाई की वे शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी नजर आए जवान में संजय का इम्प्रेसिव कैमियो था

Back to top button