मनोरंजन

बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने दी ईद की बधाई, देखकर यूजर बोले- ‘चांद दिख गया’

मुंबईः सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की छोटी मासूम मुन्नी क्या आपको याद है? कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने बजरंगी, करीना कपूर रसिका, नवाजुद्दीन सिद्दीकी चांद नवाब और हर्षाली मल्होत्रा मुन्नी के भूमिका में नजर आए थे मुन्नी के भूमिका में हर्षाली मल्होत्रा को खूब पसंद किया गया था जब हर्षाली ने ये फिल्म की तब वह केवल 8 वर्ष की थीं और उनका मासूम अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था लेकिन, अब हर्षाली बड़ी हो चुकी हैं लंबे समय से हर्षाली किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जरूर जुड़ी हैं

Newsexpress24. Com download 2024 04 11t144056. 672

WhatsApp Group Join Now

हर्षाली मल्होत्रा इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है हर्षाली ने ईद-उल-फितर के मौके पर अपना डांस वीडियो शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है इस वीडियो में वह एक दम ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं हर्षाली का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है

हर्षाली ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह ब्लैक सूट में नजर आ रही हैं वीडियो में हर्षाली ‘चांद नजर आया’ पर डांस करती देखी जा सकती हैं हर्षाली का वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है उनके कई फैंस ने कमेंट करते हुए उनकी प्रशंसा की है एक यूजर ने लिखा- ‘ईद तो कल है, लेकिन हमें चांद आज ही नजर आ गया’ वहीं कई और यूजर्स ने हर्षाली के वीडियो पर रिएक्शन दिया है

बता दें, हर्षाली मल्होत्रा सलमान खान स्टारर बजरंगी भाईजान के बाद रातों-रात स्टार बन गई थीं फिल्म में मुन्नी के रोल के लिए कबीर खान ने करीब 5 हजार बच्चियों के ऑडिशन लिए थे, जिनमें से हर्षाली को चुना गया था इस फिल्म में हर्षाली एक गूंगी बच्ची के रोल में थीं, जिसकी मां उसके उपचार के लिए पाक से हिंदुस्तान लेकर आती है और बच्ची गलती से हिंदुस्तान में ही रह जाती है जिसे बजरंगी (सलमान खान) पाक पहुंचाता है मुन्नी के रोल के लिए हर्षाली मल्होत्रा ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था

Back to top button