मनोरंजन

बड़े परदे के बाद अब ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाएंगे ये एक्टर

शत्रुघ्न सिन्हा का एक्टिंग दर्शकों ने फिल्मों में खूब देखा है अभिनेता अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाले हैं ऐसा वह ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ सीरीज के साथ कर रहे हैं उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है आज इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर राजनीति में एक्टिव हैं वह आसनसोल लोकसभा सीट से तृण मूल काँग्रेस सांसद हैं अब एक बार फिर अभिनेता दर्शकों पर अपनी अभिनय का जादू दिखाने आ रहे हैं हालांकि, इस बार वह ओटीटी के जरिए मनोरंजन करने जा रहे हैं वह वेब सीरीज ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ में अपनी अभिनय से दर्शकों को चौंका देने वाले हैं

Newsexpress24. Com ott gangs of ghaziabad 108290167 11zon

WhatsApp Group Join Now

इस वेब सीरीज का निर्देशन नागेंद्र चौधरी ने किया है शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया है अभिनेता ने लिखा है, ‘शानदार और अनुभवी निर्देशक नागेंद्र चौधरी के साथ काम करना एक यादगार अनुभव था सुमन टॉकीज़ के प्रतिभाशाली कलाकारों और महान और मेहनती अभिनेताओं के साथ काम करना खुशी की बात थी

एक्टर ने आगे लिखा, ‘मैं अपनी पहली ओटीटी सीरीज ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं यह अपराध, दोस्ती और मुक्ति की एक बहुत बढ़िया कहानी है इसका निर्माण विनय कुमार और प्रदीप नागर ने किया है नागेंद्र चौधरी ने इसे डायरेक्ट करने के साथ-साथ लिखा भी है यह सीरीज आपको 90 के दशक के अंडरवर्ल्ड की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी

पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा के अतिरिक्त आशुतोष राणा, माहिरा शर्मा, सनी लियोन, अभिमन्यु सिंह और मुकेश तिवारी जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं अभिनेता के इस पोस्टर पर यूजर्स दिल खोलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं दर्शकों के बीच सुपरस्टार की वापसी का उत्साह देखा जा सकता है एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार पोस्टर रिलीज हो गया आपने हमें यह अद्भुत उपहार दिया है

Back to top button