बिग बॉस 17 के टॉप-10 प्रतियोगियों के नाम आए सामने
टीवी के चर्चित और सबसे बड़े रियलिटी शो BIGG BOSS 17 अपने फिनाले के बहुत करीब पहुंच चुका है। इसके साथ ही BIGG BOSS 17 के टॉप-10 प्रतियोगियों के नाम भी सामने आ गए हैं। दरअसल, साल 2023 के आखिरी वीकेंड का वार में डबल इविक्शन हुआ। पहले रिंकू धवन घर से बेघर हुईं। फिर नील भट्ट BIGG BOSS 17 से आउट हुए। वहीं सामने आ रहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनव्वर फारूकी की चाल से अनुराग डोभाल भी एविक्ट हो गए हैं। अब BIGG BOSS 17 के घर में सिर्फ़ 10 प्रतियोगी बचे हैं।

ये हैं टॉप 10
बिग बॉस 17 की ट्रॉफी की दौड़ में अब अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, मन्नारा चोपड़ा, अउरा, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, मुनव्वर फारूकी, विक्की जैन, अरुण महाशेट्टी तथा आयशा खान बचे हैं। BIGG BOSS के फैन पेज BIGG BOSS तक ने टॉप 10 प्रतियोगियों के नाम शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स से पूछा कि ये टॉप 5 में किन प्रतियोगियों को देखते हैं।

