‘बिग बॉस 17’ में फिनाले से पहले होगी 5 नए सितारों की एंट्री
टीवी का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अब फिनाले के बहुत करीब है। केवल दो और दिन ही टीवी पर आप अपने चहेते कंटेस्टेंट को देख पाएंगे। 28 जनवरी को टॉप 5 कंटेस्टेंट में से कोई एक शो जीतक ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा। मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी ने एंड़ी चोटी का बल लगाकर टॉप 5 में स्थान बनाई है। अब ये सितारे शो जीतने की हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पांचों कंटेस्टेंट के चाहने वाले उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स भी शो में एक नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। ‘बिग बॉस 17’ के मोहल्ले में पांच नए सितारों की एंट्री होने वाली है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये सितारे क्या करने आ रहे हैं? क्या ये वाइल्ड कार्ड हैं या शो अब और आगे बढ़ेगा? वैसे ऐसा कुछ भी नहीं है, आपके हर प्रश्न का यहां आपको उत्तर मिलने वाला है। ये सितारे फिनाले से पहले अपने चहेते कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए घर में एंट्री लेंगे। इसका सीधा मतलब है कि ये बतौर गेस्ट ही घर में दाखिल होंगे।

घर में होगी पांच नए सितारों की एंट्री
‘बिग बॉस 17’ अपने अंतिम चरण में है और अपने हाई-ऑक्टेन ड्रामा से दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच सेलिब्रिटीज अपने पसंदीदा फाइनलिस्ट को समर्थन देते नजर आएंगे। पूजा भट्ट शो में अदाकारा मन्नारा चोपड़ा का समर्थन करती नजर आएंगी। करण कुंद्रा स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनावर फारुकी का समर्थन करने के लिए वहां उपस्थित रहेंगे। अभिषेक कुमार को सपोर्ट करने के लिए शालीन भनोट घर में एंट्री करेंगे। इसके अतिरिक्त निर्माता संदीप सिक्चन, अरुण माशेट्टी का समर्थन करने के लिए शो में दिखाई देंगे। मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री और मराठी अदाकारा अमृता खानविलकर भी अंकिता लोखंडे का समर्थन करने के लिए शो में आएंगी।
फिनाले पर टिकी लोगों की नजर
बता दें, टॉप 5 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है। सोशल मीडिया पर इनके फॉलोअर्स में भी काफी बढ़ोत्तरी हुआ है। लोगों की निगाहें अब फिनाले पर टिकी हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कि फैंस किसे अधिक सपोर्ट करते हैं और कौन ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी घर ले जाता है।

