मनोरंजन

बेटी की शादी में राजस्थानी गानों पर जमकर नाचे आमिर खान

बाॅलीवुड अभिनेता आमिर खान के घर इन दिनों खुशियों की लहर छाई हुई हैं. आखिर उनकी बेटी आयरा खान विवाह के बंधन में जो बंधने जा रही हैं. बीते दिनों ही आयरा खान ने नुपुर शिखरे के साथ मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की हैं. वहीं अब कपल उदयपुर में रीति-रिवाजों के साथ विवाह रचाने जा रहे हैं. जिसकी कई फोटोज़ और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं. इसी बीच हाल ही में दुल्हन के पिता यानि आमिर खान का एक वीडियो खीब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी वाइफ किरण राव के साथ राजस्थानी गानों पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. Newsexpress24. Com download 31 5

WhatsApp Group Join Now

आमिर ने राजस्थानी गानों पर किया डांस

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर खान व्हाइट लाइनिंग के शॉर्ट कुर्ते और ब्लैक पजामे में बिल्कुल बिंदास अंदाज में ढोल पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. केवल आमिर खान ही नहीं बल्कि इस दौरान किरण राव भी ढोल-नगाड़ों की धुन पर आमिर खान के साथ थिरकती हुई नजर आ रही हैं. आमिर और किरण का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस दोनों के इस वीडियो को खूब पंसद कर रहे हैं.

इससे पहले भी आमिर खान का डांस वीडियो हुआ था वायरल 

वहीं इससे पहले भी आमिर के डांस का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ ‘मेरी बहनिया बनेगी दुल्हनिया’ पर डांस करते दिखे थे. इसी बीच आमिर एक्साइटेड होकर बड़े बेटे जुनैद को आवाज लगाते हैं और उन्हें भी डांस करने के लिए कहते हैं. जुनैद शर्माते हैं तो वो उनके पास सिंगर को लेकर पहुंच जाते हैं और उन्हें भी डांस करने को कहते हैं. आमिर खान के इन वीडियोज को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि आमिर खान अपनी बेटी की विवाह के फंक्शन्स खूब एंजॉय कर रह

Back to top button