मनोरंजन

बेटी राशा को पसंद नहीं रवीना का रील्स बनाना, एक्ट्रेस बोलीं…

रवीना टंडन अपनी वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ के चलते काफी समय से चर्चा में रहीं हाल ही एक साक्षात्कार में रवीना ने बेटी राशा थडानी के बारे में बात की उन्होंने कहा कि राशा का मां रवीना का रील बनाना पसंद नहीं है उन्होंने कहा- यदि इंस्टाग्राम की बात करें, तो मैं इसमें बहुत बेकार हूं और मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है मैं रील्स बनाते हुए वाकई बहुत गलतियां करती हूं जब मेरी टीम मुझसे रील पोस्ट करने के लिए कहती है, तो मैं कोई दिलचस्प रील सिलेक्ट करती हूं, क्योंकि मुझे ऐसी ही रील्स पसंद आती हैं

Newsexpress24. Com download 2024 02 20t114439. 735

WhatsApp Group Join Now

‘जस्ट लुकिंग लाइक आ वॉव’ ट्रेंड पर रवीना ने बनाई थी रील

रवीना ने कहा- मैं एक अभिनेता हूं, लेकिन अधिक कुछ सोचे बिना मैं इस तरह की रील्स बनाती हूं तब मेरी बेटी राशा मुझसे कहती हैं- मम्मा, आप ये रील्स नहीं बना सकतीं, ये अच्छी नहीं हैं हालांकि, मुझे रील्स बहुत पसंद आती हैं रवीना ने आगे कहा कि कुछ महीने पहले जब ‘जस्ट लुकिंग लाइक आ वॉव’ ट्रेंड चला था तो मैंने भी इस पर रील बनाई थी

वो रील राशा को पसंद नहीं आई और उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम से हटाने के लिए कहा हालांकि, तभी इस ट्रेंड पर दीपिका ने भी रील बनाई मैंने राशा को दीपिका का रील भेजा और कहा- देखो, हर कोई इसे बना रहा है, केवल इसलिए कि दीपिका ने इसे बनाया तो ये फेमस है जब मैंने इसे बनाया था, तो यह खराब था?

रवीना मे कहा- मुझे ऐसी दिलचस्प रील्स बनाने में बहुत मजा आता है मैं हमेशा रील्स नहीं बनाती हूं जब कोई रील इतनी दिलचस्प हो कि मैं हंसते-हंसते गिर जाऊं, तो मुझे लगता है कि मुझे ये बनाना चाहिए

रवीना को अंतिम बार वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में देखा गया था और उनकी पाइपलाइन में बिनॉय गांधी की घुड़चड़ी और मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसे रोमांचक प्रोजेक्ट भी हैं वहीं राशा थडानी अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री डेब्यू कर रही हैं फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक कपूर करेंगे रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एक्शन-एडवेंचर फिल्म फरवरी 2024 में रिलीज होगी

 

Back to top button