मनोरंजन

मौसी के साथ कैमरे में कैद हुई राहा की क्यूटनेस

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा की एक झलक लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी है. जब भी राहा स्पाॅट होती हैं उनकी फोटोज़ और वीडियोज धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ जब वो हाल ही में अपनी मौसी शाहीन भट्ट के साथ स्पाॅट हुई. इस दौरान राहा ने एक बार फिर अपनी क्यूटनेस से हर किसी का ध्यान खींच लिया. अब राहा की इस दौरान की फोटोज़ और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

Newsexpress24. Com india tv hindi raha shaheen bhatt 109676618

WhatsApp Group Join Now

मौसी के साथ दिखीं राहा

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहा को उनकी मौसी शाहीन गोद में लिए नानी सोनी राजदान के घर लेकर जा रही हैं. इस दौरान शाहीन पिंक फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं. तो वहीं राहा लाइट ब्लू रंग की फ्रॉक और दो चोटियों में हमेशा ही तरह क्यूट दिखीं. इतनी ही नहीं राहा इस दौरान पैप्स को बड़ी-बड़ी आखों से टुकुर-टुकुर देखती हुई भी नजर आईं. अब राहा का ये क्यूट सा वीडियो बुलेट ट्रेन की रफ्तार जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखिए राहा के ये क्यूट एक्सप्रेशन

वहीं इस वीडियो के अतिरिक्त राहा की कुछ फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर चाई हुई है, जो उनके नानी के घर के बाहर की हैं. इस दौरान जहां राहा अपनी मौसी की गोद में दिख रही हैं, तो वहीं उनके साथ सोनी राजदान भी दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में राहा अपने क्यूट एक्सप्रेशन से सबका दिल चुरा रही हैं. इन तस्वीरों में राहा की मासूमियत देखते ही बन रही है, जिससे फैंस की नजरें नहीं हट रही है.

राहा हर बार अपनी क्यूटनेस से दिल जीत लेती हैं

बता दें, रणबीर और आलिया ने बीते वर्ष क्रिसमस के मौके पर पहली बार पैपराजी को राहा की झलक दिखाई. जिसके बाद उसके नैन-नक्श की चर्चा होने लगी थी. लोग उसकी आंखों की दादा राज कपूर से तुलना कर रहे थे. वहीं, करीना कपूर के बचपन की तस्वीरों को भी राहा से कम्पेयर कर रहे थे. इसके बाद राहा को एयरपोर्ट पर भी पापा रणबीर की गोद में स्पॉट किया गया. इसके अतिरिक्त वो अपने कजिन भाई जहांगीर के बर्थडे में भी नजर आई थीं. इतना ही नहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में वो छाई रहीं. इसके बाद राहा कई मौकों पर अपनी मां के साथ भी नजर आ चुकी हैं.

Back to top button