मनोरंजन

रवि दुबे-सरगुन मेहता के नए शो बादल पे पांव है का प्रोमो रिलीज

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने नए वेंचर ‘बादल पे पांव है’ को सोनी सब पर लॉन्च किया है इस शो का प्रोमो रिलीज होते ही फैंस को खूब पसंद आ रहा है इसमें अमनदीप सिद्धू हैं ये शो एक ऐसे परिवार से जुड़ा है जिसके पास कम पैसे हैं और एक लड़की अपने परिवार को पालने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है

Newsexpress24. Com download 52 2

WhatsApp Group Join Now

फैंस एक्साइटेड 
‘बादल पे पांव है’ सीरियल का प्रोमो रवि दुबे और सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हमारी नयी पेशकश‘ इस शो के पहले और दिलचस्प प्रोमो को दर्शकों की तरफ से खूब सराहा जा रहा है टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने से लेकर सबसे बिग स्क्रीन स्टार बनने तक, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लंबा यात्रा तय किया है

सोनी सब पर आएगा शो

ड्रीमियाता म्यूजिक लेबल के तले, उन्होंने अपने एल्बम वे हनियां के साथ उत्साह पैदा कर दिया है, और उनके प्रोडक्शन वेंचर उडारियां ने भी 1000 एपिसोड का माइलस्टोन अपने नाम किया है ऐसे में अब यह पॉवर कपल अपने नए वेंचर बादल पे पांव है के साथ, दर्शकों के दिलों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है ये शो सोनी सब पर टेलीकास्ट होगा

इस शो की कहानी प्रोमो में दिलचस्प और प्रेरणा देने वाली लग रही है शो के प्रोमो के आने से एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है, लोग बेसब्री से शो देखने का प्रतीक्षा कर रहे हैं हाल ही में, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपनी पंजाबी प्रोडक्शन ‘जट्ट नु चुड़ैल टकरी’ 15 मार्च को रिलीज हुई है इसमें गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन हैं आपको बता दें, सरगुन मेहता पंजाब इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम बन चुकी हैं इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर करती रहती हैं जिसमें उनकी पति रवि दुबे संग फोटोज फैंस को खूब भाती है

Back to top button