मनोरंजन

‘वेलकम 3’ में आफताब शिवदासानी भी आएंगे नजर

Aftab Shivdasani in Welcome 3: ‘वेलकम’ और ‘वेलकम 2’ की कामयाबी के बाद अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है. बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अक्षय कुमार, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक और राजपाल यादव दिखाई दे रहे थे.

Newsexpress24. Com welcome to the jungle download 2024 04 29t194249. 884

WhatsApp Group Join Now

इसके अतिरिक्त फिल्म में दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, वृहि कोडवारा जैसी अदाकारा भी नजर आने वाली हैं. अब इस फिल्म में एक और अभिनेता की एंट्री हो गई है. ‘वेलकम 3’ में आफताब शिवदासानी भी नजर आएंगे. आफताब ने स्वयं सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है.

आफताब ने अक्षय कुमार के साथ 16 वर्ष पहले और 2024 की तस्वीर का कोलाज शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, 16 वर्ष के अंतराल पर ली गई (2008 और 2024). जैसा कि आप देख सकते हैं, कुछ भी नहीं बदला है. इस ‘दीवाना’ का इस ‘पागल’ जंगल में ‘स्वागत’ करने के लिए ‘आवारा’ को धन्यवाद.

बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वारा प्रस्तुत ‘वेलकम टू द जंगल’ फिरोज ए नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है. दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन और यशपाल शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा है. यह फिल्म इस वर्ष के अंत में 20 दिसंबर को क्रिसमस हफ्ते के दौरान रिलीज हो सकती है.

 

Back to top button