मनोरंजन

200 करोड़ के पार पहुँची फिल्म डंकी, कर रही जबरदस्त कमाई

शाहरुख खान का जलवा थिएटर्स में जमकर चल रहा है ख्यातनाम निर्देशकों में शुमार राजकुमार हिरानी के साथ उनकी फिल्म ‘डंकी’ थिएटर्स में जनता की

पसन्दीदा फिल्म बनी
हुई है इमोशंस के
तगड़े डोज में कॉमेडी
के तड़के के साथ
आई ये फिल्म लगातार
फैमिली ऑडियंस का दिल जीत
रही है

Newsexpress24. Com 200 images 4

WhatsApp Group Join Now

पहले ही दिन से
थिएटर्स में बहुत बढ़िया शुरुआत
करने वाली ‘डंकी’ ने न्यू ईयर
वीकेंड में बॉक्स ऑफिस
पर जमकर माहौल जमाया
दूसरा वीकेंड होने के बावजूद
फिल्म को सेलेब्रेशन वाले
मूड का पूरा फायदा
मिला और इसने दूसरे
वीकेंड भी सॉलिड कमाई
की दमदार वीकेंड और सोमवार के
बाद फिल्म की कमाई में
बड़ी गिरावट आने की उम्मीद
थी मगर शाहरुख की
फिल्म अब भी बॉक्स
ऑफिस पर भरपूर दमदार
बनी हुई है अब
फिल्म ने एक बड़ा
बॉक्स ऑफिस लैंडमार्क पार
कर लिया है

200 करोड़
पार पहुंची शाहरुख की फिल्म

‘डंकी’ को न्यू ईयर
का पूरा लाभ मिला
और सेलेब्रेशन वाले मूड में
जनता की फेवरेट बनी
इस फिल्म ने सोमवार के
दिन भी 9 करोड़ से
ज्यादा कलेक्शन किया था मंगलवार
से वर्किंग डेज आते ही
फिल्म की कमाई में
कमी तो आई मगर
‘डंकी’ ने फिर भी
3.85 करोड़ का नेट कलेक्शन
किया

बुधवार को भी फिल्म
लगभग मंगलवार के लेवल पर
डटी रही ट्रेड रिपोर्ट्स
कहती हैं कि बॉक्स
ऑफिस पर अपने 14वें
दिन शाहरुख की फिल्म ने
3 से 3.5 करोड़ के बीच
नेट इण्डिया कलेक्शन किया है इसके
साथ ही ‘डंकी’ का
टोटल नेट इण्डिया कलेक्शन
203 करोड़ से अधिक हो
गया है

मिलेजुले
रिव्यू
के बावजूद हुई सुपरहिट

‘डंकी’ को क्रिटिक्स से
बहुत मिले-जुले रिव्यू
मिले ये शाहरुख की
पिछली फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ की
तरह एक्शन एंटरटेनर नहीं है, इस
वजह से भी फिल्म
की कमाई इन फिल्मों
की तरह ग्रैंड नहीं
है मगर इमोशनल ड्रामा
और फैमिली ऑडियंस को टारगेट करने
के बावजूद ‘डंकी’ ने जैसी सॉलिड
कमाई की है वो
एक बड़ा कमाल है
दिमाग में तूफान ले
आने वाला मसालेदार एंटरटेनमेंट
न होने के बावजूद
फिल्म ने 14 दिन में 200 करोड़
का आंकड़ा पार कर लिया
है

रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘डंकी’
120 करोड़ के बजट में
बनी फिल्म है इस हिसाब
से देखा जाए तो
शाहरुख की फिल्म इंडियन
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट
हो चुकी है ‘पठान’
और ‘जवान’ के बाद ‘डंकी’
से बॉक्स ऑफिस सफलता की
हैट्रिक लगाकर शाहरुख ने अपने स्टारडम
का तगड़ा लेवल दिखा
दिया है

<!– और पढ़े…–>

Back to top button