ओटीटी पर एक ही दिन में 4 धांसू साउथ फिल्में मचाने आ रही तहलका
ओटीटी पर जहां एक तरफ ‘द ट्रायल सीजन 2’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ धूम मचाने को तैयार हैं. वहीं, 19 सितंबर को साउथ की कुछ नयी फिल्में भी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है जो इस सप्ताह आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. ऐसे में ओटीटी पर एक ही दिन में 4 धांसू साउथ की फिल्में तहलका मचाने आ रही है. अपराध थ्रिलर से लेकर हॉरर कॉमेडी तक, इस सप्ताह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाली सभी फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट यहां दी गई है.

इंद्र (सन एनएक्सटी)
जॉनर – क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर
कास्ट – वसंत रवि, मेहरीन कौर पीरजादा, अनीखा सुरेंद्रन, सुनील, कल्याण मास्टर
‘इंद्र’ एक तमिल भाषा की अपराध थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वसंत रवि और मेहरीन पीरजादा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म इंद्र की कहानी है जो एक सस्पेंड पुलिस अधिकारी है और शराब की लत से जूझ रहा है. इस धांसू फिल्म को आप 19 सितंबर को देख सकते हैं.
पुलिस पुलिस (जियोहॉटस्टार)
जॉनर – पुलिस कॉमेडी ड्रामा
कास्ट – जयसेलन, मिर्चि सेंथिल, शबनना शहजाहान, सत्य, सुजिता धनुष, विंसेंट रॉय
‘पुलिस पुलिस’ एक अपकमिंग पुलिस ड्रामा सीरीज है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इस शो में इन्साफ और पुलिस की शक्तियों से जुड़ी जिम्मेदारियों जैसे विषयों को दिखाया जाएगा. यह सीरीज कानून प्रवर्तन के सामने आने वाली मनोवैज्ञानिक दुविधाओं और कॉमेडी का मिश्रण है, जिसमें एक्शन से भरपूर सीन्स और बहुत बढ़िया कहानी बताने का अनोखा अंदाज है. शबाना शाहजहान का यह डिजिटल डेब्यू है.
शशश… सीजन 2 (अहा वीडियो)
जॉनर – रोमांस ड्रामा
कास्ट – वेदिका सी कुमार, प्रेमजी, वेत्री, मनुषी, विलियम पैट्रिक, ऐश्वर्या दत्ता, अरोरा सिंकलेयर, सुभाष सेल्वम, फ्रेडरिक, जिनल जोशी, साईचरण, उमा, नंजिल
‘शशश… सीजन 2’ एक आने वाली एंथोलॉजी सीरीज है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा वीडियो पर स्ट्रीम होगी. यह शो रोमांस और ड्रामा की थीम पर आधारित चार भिन्न-भिन्न कहानियों को दिखाता है. पहला सीजन जो 2024 में रिलीज हुआ था. इसी तरह के एंथोलॉजी फॉर्मेट में था, जिसमें प्यार और संघर्ष की कहानियों को दिखाया गया था.
हाउस मेट्स (जी5)
जॉनर – फैंटेसी हॉरर कॉमेडी
कास्ट – दर्शन, आरशा चांदनी बाइजु, काली वेंकट, विनोदिनी, धीना, अब्दूल ली, मास्टर हेनरिक, टीएसआर श्रीनिवासन
‘हाउस मेट्स’ एक फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दर्शन और काली वेंकट मुख्य भूमिकाओं में हैं. टी राजा वेल द्वारा निर्देशित यह कहानी कार्तिक और अनु की है जो 2022 में एक पुराने अपार्टमेंट में रहने आते हैं. जैसे-जैसे अजीब और डरावनी घटनाएं होती हैं, उन्हें पता चलता है कि वे उस अपार्टमेंट में एक ऐसे परिवार के साथ रह रहे हैं जो 2012 में वहां रहता था.

