मनोरंजन

60 की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स का खिताब जीत लॉयर ने रचा इतिहास

हम अक्सर ये सुनते आए हैं कि सिर्फ़ शारीरिक सुंदरता ही नहीं लोगों के लिए महत्वपूर्ण होती है, जिसकी एक उम्र होती है और उसी उम्र में आप हर खिताब अपने नाम कर सकते हैं, लेकिन हाल ही में अर्जेंटीना की रहने वाली 60 वर्ष की लॉयर और पत्रकार एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने इस बात को एकदम झूठा साबित कर दिया है और एक ऐसा इतिहास रचा, जिनसे सभी को दंग कर दिया है

Newsexpress24. Com 60 download 82

WhatsApp Group Join Now

दरअसल, 60 वर्ष की एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब अपने नाम कर नया इतिहास रच दिया है उनके कई सारे फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज (Alejandra Marisa Rodríguez) अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत की राजधानी ला प्लाटा (La Plata) की रहने वाली हैं, जो पेशे से एक वकील और पत्रकार हैं वहीं, हर कोई इस बात से दंग है कि उन्होंने ऐसा कर दिखाया है

60 की उम्र में पहना मिस यूनिवर्स 2024 का ताज

एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने 60 वर्ष की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का ताज अपने नाम कर उम्र और सुंदरता के बारे में रूढ़िवादिता की छोटी सोच को करारा उत्तर दिया है, जो ऐसा बोलते हैं सुंदरता बस एक उम्र तक ही रहती है साथ ही एलेजांद्रा ने अपनी जीत से पूरे विश्व के लोगों को प्रेरित किया है एसोसिएटेड प्रेस के एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोड्रिग्ज की जीत एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण है, जिसका सदियों तक याद रखा जाएगा, क्योंकि वे पहली ऐसी स्त्री हैं, जिन्होंने 60 की उम्र में ये खिताब जीता है

60 की उम्र में खिताब जीतने वाली पहली स्त्री बनीं एलेजांद्रा 

इतना ही नहीं, उनकी कई सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी खूबसूरत स्माइल और अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है साथ ही हर कोई उनकी खूब प्रशंसा भी कर रहा है एक्स (ट्विटर) पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, इस जीत के साथ रोड्रिग्ज मई 2024 में होने वाले मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना के राष्ट्रीय चयन में ब्यूनस आयर्स का रिप्रेजेंट करने के लिए तैयार है वे मिस यूनिवर्स वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का भी हिस्सा बनने वाली हैं, जहां वो 28 सितंबर, 2024 को अर्जेंटीना का झंडा ले जाएंगी

Back to top button