आमिर खान ने सरेआम साझा किया प्यार से जुड़ा ये किस्सा
सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ‘महाराज’ से अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके हैं। अब वह अपनी नयी फिल्म ‘लवयापा’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में बेटे जुनैद की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में आमिर खान भी उपस्थित थे। उस बीच उन्होंने प्यार और रोमांस के मुद्दे में ऐसा कुछ कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आमिर खान ने कहा कि वह असल जीवन में बहुत रोमांटिक हैं।

वायरल वीडियो में आमिर खान खान ने कहा, ‘एक्चुअली, मैं बहुत रोमांटिक आदमी हूं। मां कमस, मैं बहुत रोमांटिक हूं। बहुत फनी लगता है बोलते हुए, लेकिन आप मेरी दोनों बीवियों से पूछ सकते हैं ये बात। सच बोल रहा हूं। मैं उस टाइप का रोमांटिक पर्सन हूं। जो मेरी फेवरवेट फिल्में हैं, वो रोमांटिक फिल्में हैं और जब मैं रोमांटिक फिल्में देखता हूं तो उसमें बिल्कुल खो जाता हूं। मैं सच्चे प्यार को मानने वाला आदमी हूं।’
आमिर खान ने कहा सच्चे प्यार का मतलब
सच्चे प्यार के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, ‘मेरी इस जर्नी में, जीवन में जब हम आगे बढ़ते हैं, तो हमारी जो परिभाषा है, जो समझ है, प्यार के बारे में, वो धीरे-धीरे बदलती रहती है। जब हम 18 वर्ष के होते हैं, तो उसमें एक अलग जोश और भावना होती है। फिर आप लोगों को, जीवन को और अपने आपको समझते हैं। ये अधिक महत्वपूर्ण है। ज्यादातर जितनी गलतियां होती हैं, वो स्वयं की होती हैं।’

