राम लला के स्वागत में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहनी खास साड़ी
अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म अदाकारा आलिया भट्ट भी अपने पति और फिल्म अदाकार रणबीर कपूर के साथ पारंपरिक भारतीय लुक में कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान उन्होंने एक खास साड़ी का चयन किया। नीली रंग की साड़ी में आलियाभट्ट बहुत सुंदर लग रही थी | मैचिंग पर्स और शॉल के बाद इनकी साड़ी पर जरा गौर से नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि साड़ी का आंचल भी बहुत खास डिजाइन का था। जिस पर कारीगर ने अपनी कारीगरी से रामायण की पूरी कहानी बतायी 
बॉर्डर पर रामायण की झलक
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बहुत सिंपल लुक में बिना हेवी जुलरी के पहुंची आलिया भट्ट की साड़ी ने सभी की नजरों को खींचा। जिसमें रंगीन तारों से कढ़ाई गई है बहुत फाइन कढ़ाई जिसमें बॉर्डर पर रामायण की झलक थी | साड़ी में बहुत ही सुंदर लग रही आलिया की साड़ी ने कई दिलों को जीत लिया। वनवास का दृश्य हो या सीता हरण | साड़ी कैसे रामायण की कहानी कह सकती है फैंस इसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
स्पेशल साड़ी के साथ सादगी भरा अंदाज
फिल्मी पर्दे पर अपनी अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस करने वाली आलिया हर बार की तरह अपनी नेचुरल लुक , स्पेशल साड़ी के साथ सादगी भरे अंदाज से अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आलिया ने जो साड़ी पहनी उस पर मोटिफ्स के जरिए पूरी रामायण को दर्शाया गया
भगवान राम, हनुमान और राम सेतु की कढ़ाई
रणबीर कपूर के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंची आलिया भट्ट की फोटोज जितनी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उतनी ही पसंद भी आ रही है। सभी उनकी ड्रेसिंग सेंस की खूब प्रशंसा कर रहे हैं उनकी साड़ी के किनारों पर गोल्डन जरी का वर्क , पल्लू के किनारों पर एंब्रायडरी और मोटिफ्स में ईश्वर राम, हनुमान और राम सेतु की कढ़ाई की गई है

