एक्ट्रेस जूही परमार ने किया राम नाम का जाप, अपना ये वीडियो फैन्स के साथ किया शेयर
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस समय देशभर में धूम मची हुई है। ऐसे में टीवी अदाकारा जूही परमार भी राम नाम का जाप करती नजर आई हैं। अदाकारा ने अपना एक वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। जिसमें वह एक खास साड़ी पहनकर ‘राम आएंगे’ भजन गाती नजर आ रही हैं। अदाकारा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जूही परमार लंबे समय से अभिनय से दूर हैं। लेकिन अदाकारा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह ‘राम आएंगे’ भजन गुनगुनाती नजर आ रही थीं। वीडियो की एक और खास बात ये है कि अदाकारा ने अपनी मां की वर्षों पुरानी साड़ी पहनी हुई है।

वीडियो में जूही परमार क्रीम कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जिस पर तस्वीरों के जरिए रामायण की झलक दिखाई गई है। अदाकारा की साड़ी पर आपको राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने से लेकर मां के साथ वनवास जाने तक की फोटोज़ नजर आएंगी। अदाकारा ने अपनी मां की खूबसूरत साड़ी को लाल रंग के ब्लाउज के साथ कैरी किया था। जूही ने लाइट मेकअप, हैवी झुमके और माथे पर छोटी लाल बिंदी से अपने लुक को पूरा किया है।
इस खूबसूरत वीडियो के साथ जूही ने एक लंबा कैप्शन भी लिखा है। अदाकारा ने लिखा, “उल्टी गिनती प्रारम्भ हो गई है क्योंकि हम सभी भारतीय #राममंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।।इन दिनों हमारे घर पर और सभी के साथ सभी वार्ता राम मंदिर के बारे में है और हम सभी राम जी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। स्वागत और जल्द ही मंदिर आने के लिए उत्साहित हूं और इसके साथ ही एक गाना जो इन दिनों लोगों की जुबान पर है…राम आएंगे’।
जूही परमार का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर उनके फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अदाकारा के इस एलिगेंट लुक की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जूही ने टीवी शो ‘कुमकुम’ से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई थी। इसके बाद भी अदाकारा कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

