आदित्य ने खोली दिल की परतें, बताया- मेरी हर चीज़ से नफरत करते थे पिता…
उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण राइज एंड फॉल को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। हाल ही में वो शो का हिस्सा रहे थे। कुछ समय पहले ही वो इस रियालिटी शो से बाहर हुए हैं। प्रसिद्ध सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य भले ही उनकी तरह शोहरत और कामयाबी हासिल नहीं कर पाए हैं, लेकिन वो अपनी फील्ड में अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं। वो एक एंकर के तौर पर फेमस हो चुके हैं। हालिया साक्षात्कार में आदित्य नारायण ने खुलासा किया कि उन्हें बचपन में अपने पिता उदित के साथ अधिक समय बिताने का मौका नहीं मिला और उनके पिता काफी स्ट्रीक्ट थे। वो उन्हें काफी मारते थे।

भारती टीवी के साथ बात करते हुए आदित्य नारायण ने अपना दर्द शेयर किया। वो कहते हैं, मेरे पिताजी ने मुझे 18 वर्ष की उम्र तक अच्छी तरह से अनुशासन सिखाया। वे मुझे मारते थे। मुझे बहुत मारा गया। लेकिन उस समय, यह लगभग सामान्य था। दोस्तों के बीच, हम यह भी तुलना करते थे कि किसे सबसे अधिक मारा गया। मेरे पिताजी ने एक संतुलन बनाए रखा – वे मुझसे प्यार करते थे, लेकिन वे मुझे अनुशासन भी सिखाते थे। वे बहुत कठोर थे। समय बदल गया है। आज, आप अपने बच्चों पर हाथ नहीं उठा सकते।
आदित्य ने बचपन में पिता के साथ नहीं बिताया अधिक वक्त
आदित्य आगे कहते हैं कि उनको पिता के साथ अधिक समय बिताने का मौका नहीं मिला। वो हर महीने केवल 3-4 दिन ही साथ रहते थे। आदित्य बताते हैं, ‘उन्हें लगता था कि उन्हें इसकी भरपाई करनी है। वे उन कुछ दिनों में जीवन के सभी सबक सिखाने की प्रयास करते थे। वे प्यार भी बरसाते थे और मुझे अनुशासन भी सिखाते थे। उन्होंने कभी मेरी उपलब्धियों की, मेरे अचीवमेंट की प्रशंसा नहीं की। मुझे लगता है कि उनकी वेलिडेशन की चाह, उनसे प्रशंसा पाने की चाह ने मुझे वो बनने के लिए प्रेरित किया जो मैं आज हूं। इसलिए, एक तरह से, उनकी परवरिश ने काम किया। मुझे वो बनाया जो मैं आज हूं।
छलका आदित्य नाराय़ण का दर्द
अपने बचपन को याद करते हुए, आदित्य ने कहा, ‘यह सब नजरिए की बात है। मैं बैठकर दुखी हो सकता था, कह सकता था, ‘ओह, मेरे पिताजी ने मुझे बहुत मारा।’ या मैं ऐसा न करने के बारे में सोच सकता था। मैंने इसे एक देखभाल की स्थान से आने वाली चीज के रूप में देखने का निर्णय किया। वे मेरे लिए सबसे अच्छा चाहते थे और उन्होंने वही किया जो उन्हें ठीक लगा।’
बता दें, सिंगर औऱ एंकर आदित्य नारायण ने अपनी बचपन की दोस्त श्वेता अग्रवाल से विवाह की। कपल की एक बेटी भी है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश के बारे में भी बात की।

