मनोरंजन

ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग किए बप्पा के दर्शन

बॉलीवुड की ओजी डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन को सोमवार शाम को मुंबई में जीएसबी सेवा मंडल गणपति पंडाल में अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ देखा गया. गणेश पंडाल से बाहर निकलते हुए तीनों की फोटोज़ और वीडियो अब वायरल हो हो रही हैं. वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या को भारी भीड़ में बप्पा के दर्शन करते देखा जा सकता है. पंडाल में उपस्थित भक्तों की भीड़ अभिनेत्री ऐश्वर्या के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते हुए भी नजर आ रहे हैं. गणेश चतुर्थी की धूम चारों ओर साफ देखने को मिल रही है.

Download 51 3

WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा सितारों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में मुंबई के मशहूर जीएसबी गणेश पंडाल में अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या बच्चन के साथ गणेश चतुर्थी के पावन त्योहार के दौरान आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल में दिखाई दीं. उनके दर्शन का एक वीडियो, जिसमें वे दर्शन के बाद भीड़ के बीच से अपना रास्ता बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गुलाबी रंग का सिंपल लेकिन खूबसूरत कुर्ता पहने ऐश्वर्या अपनी मां की भीड़ में सहायता करती नजर आ रही हैं. पीले रंग के कुर्ते में आराध्या भी अपनी मां और दादी के साथ नजर आईं.

स्टार्स ने किया गणेश दर्शन

हाल के दिनों में, कई मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री शख़्सियतों को मुंबई के विभिन्न गणेश पंडालों में जाते देखा गया है, जिनमें सबसे लोकप्रिय लाल बागचा राजा और जीएसबी गणेश हैं. भाग्यश्री और कार्तिक आर्यन जैसे सितारों ने लाल बागचा राजा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं ऐश्वर्या ने अपने परिवार के साथ जीएसबी पंडाल में नजर आईं.

ऐश्वर्या राय की अंतिम फिल्म

काम की बात करें तो ऐश्वर्या को अंतिम बार मणिरत्नम की सुपरहिट पीरियड ड्रामा ‘पोन्नियिन सेलवन’ के पहले और दूसरे पार्ट में देखा गया था. उन्होंने अभी तक किसी भी अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है

Back to top button