मनोरंजन

अजय देवगन की आगामी फिल्म सन ऑफ सरदार-2 का गाना हुआ रिलीज

मुंबई, 1 जुलाई . अदाकार अजय देवगन की आनें वाले फिल्म सन ऑफ सरदार-2 का गाना सरदार मंगलवार को रिलीज कर दिया गया. इसमें अदाकार और उनके साथ नीरू बाजवा नजर आ रही हैं.

Download 2025 07 01t194258. 452

WhatsApp Group Join Now

मंगलवार को अदाकार अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने सरदार को शेयर किया. साथ ही कैप्शन दिया, सन ऑफ सरदार 2 की दुनिया में पेश है सरदार गाना. फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होगी. गाने के बोल रोमी और सुधीर ने लिखे हैं. इसे हर्ष उपाध्याय ने कंपोज किया है.

इससे पहले अदाकारा मृणाल ठाकुर ने गाना रिलीज होने के पहले पोस्टर इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर शेयर किया था. पोस्ट में अदाकार अजय देवगन हाथ का कड़ा पकड़े नजर आ रहे हैं.

इससे पहले अदाकार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें उनके साथ को-स्टार मृणाल ठाकुर, चंकी पांडेय, रवि किशन, विंदू दारा सिंह, नीरू बाजवा, रोशनी वालिया और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

पोस्टर में सभी को-स्टार अजय की तरफ पिस्तौल ताने खड़े हुए हैं, जबकि अदाकार सहमे नजर आ रहे हैं. अदाकार ने कैप्शन में लिखा, यह फैमिली फोटो नहीं है, यह होने वाले धमाके की चेतावनी है.

फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है. फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा. यह फिल्म 2012 की हिट सन ऑफ सरदार का सीक्वल है.

साल 2012 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं. उस फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी और संजय दत्त ने बिल्लू का भूमिका निभाया था. सीक्वल में संजय दत्त एक बार फिर डॉन के भूमिका में लौटेंगे. वहीं, इसमें पहले विजय राज के लिए लिखा गया भूमिका अब संजय मिश्रा निभाते दिखेंगे.

 

Back to top button