मनोरंजन
राजनीति के मंच पर अक्षय ने की मस्ती, CM देवेंद्र फडणवीस से पूछा संतरे वाला सवाल…
बॉलीवुड अदाकार अक्षय कुमारने हाल ही में मुंबई में आयोजित फिक्की फ्रेम्स 2025 कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ एक मज़ेदार वार्ता की. इस वार्ता ने उनके मशहूर ‘आम वाले सवाल’ की याद ताज़ा कर दी, क्योंकि अक्षय ने एक बार फिर एक मज़ेदार प्रश्न पूछा और सीएम ने उसका मज़ेदार उत्तर दिया. वार्ता के दौरान, दोनों ने मुंबई की फिल्म सिटी के नवीनीकरण की योजनाओं पर भी चर्चा की. हालाँकि, अक्षय कुमार के “संतरे कैसे खाएँ” वाले अनोखे प्रश्न ने दर्शकों का ध्यान खींचा.
WhatsApp Group
Join Now
WhatsApp Group
Join Now
कार्यक्रम के दौरान, अक्षय कुमार ने बोला कि यह एक प्यारा दिन है, फिक्की के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं, हम सब यहाँ इकट्ठा हुए हैं, और इस खास मौके पर हमारे साथ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी हैं. यह मेरे जीवन में केवल दूसरी बार है जब मैंने किसी का साक्षात्कार लिया है. पहली बार पीएम मोदी का साक्षात्कार लिया था, और अब मुझे सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात करने का मौका मिला है. मैंने पीएम मोदी से पूछा कि वे आम कैसे खाते हैं. लोगों ने इस प्रश्न का मज़ाक उड़ाया, लेकिन मैं नहीं बदलूँगा. वार्ता जारी रखते हुए, अक्षय ने सीएम फडणवीस से पूछा कि आप नागपुर से हैं, और नागपुर संतरों के लिए प्रसिद्ध है. तो, क्या आपको संतरे पसंद हैं?
मुख्यमंत्री हँसे और उत्तर दिया, ‘हाँ’. अक्षय ने तुरंत पूछा क्या आप संतरे छीलकर खाते हैं, या मिक्सर में जूस बनाते हैं देवेंद्र फडणवीस ने अनोखे अंदाज़ में उत्तर दिया और कहा कि उन्हें संतरे अलग तरह से खाना पसंद है. मैं संतरे को आधा काटता हूँ, उस पर थोड़ा नमक छिड़कता हूँ और उसे आम की तरह खाता हूँ. उन्होंने मुस्कुराते हुए बोला कि संतरे खाने का यह तरीका केवल ओजी लोग ही जानते हैं.