मनोरंजन

कोरोना को हराकर अबानियों के इवेंट में शामिल हुए अक्षय कुमार

बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने प्रसिद्ध अदाकार अक्षय कुमार, हाल ही में अंबानी परिवार के भव्य मंगल उत्सव में शामिल हुए. पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ इस खास आयोजन की आखिरी रात को शामिल हुए. इस अवसर पर अक्षय ने शिमरी आइवरी कुर्ता पायजामा पहन रखा था, जो उनके आकर्षण में चार चांद लगा रहा था. वहीं, उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने एक खूबसूरत अनारकली सूट पहना, जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आईं.

Anant radhika reception 1 1024x683 1

WhatsApp Group Join Now

इस कार्यक्रम में अक्षय ने न्यूली वेड कपल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट से मुलाकात की और उन्हें शादी की शुभकामना दी. यह उत्सव भारतीय संस्कृति और परंपराओं का एक बेहतरीन उदाहरण था, जहां परिवार और करीबी दोस्तों ने मिलकर खुशियों का उत्सव मनाया. बता दे कि अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से Covid-19 से जूझ रहे थे, जिससे वह पहले इस बड़े कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सके थे. उनकी बेहतर स्वास्थ्य को लेकर प्रशंसकों ने भी चिंता जताई थी. जब उन्होंने इस उत्सव में भाग लिया, तो उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर खुशी व्यक्त की और उनकी स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

यह गौरतलब है कि अनंत और राधिका का मंगल उत्सव का आखिरी दिन था. उन्होंने 12 जुलाई को एक भव्य कार्यक्रम में विवाह के बंधन में बंधे थे. अक्षय कुमार ने इस उत्सव में शामिल होकर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया. इससे पहले, वह अनंत-राधिका के जामनगर में हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में भी शामिल हुए थे, लेकिन उनकी विवाह में अनुपस्थिति फैंस को खली, जिसे अब इस उत्सव में उनकी उपस्थिति ने भरपूर किया.

Back to top button