मनोरंजन

इन मामलों में भारी विवाद का सामना कर रही है अक्षय कुमार की स्काई फोर्स

मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. वहीं अब फिल्म का नया गाना रिलीज होने के लिए तैयार है. इस गाने का टीजर रिलीज हो चुका है.

Sakaii farasa sa akashhaya kamara vara pahaugdhaya ka lka haaa vayaral 84cf5c4fff5ceea8412fc940d9303c36

WhatsApp Group Join Now

गाने के टीजर रिलीज के बाद गीतकार मनोज मुंतशिर ने फिल्म के मेकर्स को लीगल एक्शन की धमकी दी है. दरअसल, फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के मेकर्स ने ‘माये’ गाना लिखने का क्रेडिट मनोज मुंतशिर को नहीं दिया जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है.

हाल ही में जारी टीजर में तनिष्क बागची और बी प्रॉक को क्रेडिट दिया गया है. इसे देखकर मनोज मुंतशिर भड़क गए हैं. मनोज मुंतशिर ने पोस्ट को जियो स्टूडियोज, मैडॉक फिल्म्स और सारेगामा ग्लोबल वालों को टैग करते हुए लिखा, ‘यह गाना न केवल गाया और कंपोज किया गया है. बल्कि किसी ऐसे शख्स ने लिखा है, जिसने अपना पूरा खून-पसीना एक कर दिया है.

उन्होंने लिखा, ओपनिंग क्रेडिट से राइटर का नाम ही हटा देना गलत है. जो कि इस काम और बिरादरी को लेकर डिसरिस्पेक्ट दिखाता है. यदि इसे तुरंत ठीक नहीं किया जाता, साथ ही उस गाने से भी जो जल्द रिलीज किया जाने वाला है, तो मैं इस गाने से अपनी आवाज वापस ले लूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि मेरी आवाज राष्ट्र के कानून के सामने आए. लज्जा की बात है.

बता दें कि फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने ‍किया है. फिल्म को दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और अमर कौशिक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया, सारा अली खान, निमरत कौर और शरद केलकर भी नजर आएंगे. ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी.

Back to top button