फिर वायरल हुआ Alia Bhatt का Deepfake वीडियो
Alia Bhatt Second Deepfake Video Viral: इन दिनों मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री अदाकारा आलिया भट्ट के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है. अब भई फिर से अदाकारा का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, तो उनके फैंस का गुस्सा फूटना तो लाजिमी है.आज के समय में कोई भी काम करना कठिन नहीं है. आप घर बैठे वो सब कर सकते हैं, जो पहले बाहर जाकर ही करना पड़ता था. बढ़ती तकनीक और आधुनिकता ने हर कोई चीज को बहुत सरल कर दिया है, लेकिन कहते हैं कि यदि किसी भी चीज की कोई पॉजिटिविटी होती है, तो उसकी कोई नेगेटिविटी भी होती है. आजकल हर तरफ AI की चर्चा हो रही है और दिन-ब-दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दबदबा बढ़ता जा रहा है. कुछ दिनों पहले फिल्मी सितारों के डीपफेक वीडियो सामने आए थे, जिसकी बाद सोशल मीडिया पर खूब हलचल हुई थी. वहीं, अब फिर से मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकारा आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो सामने आया है.

फिर वायरल हुआ आलिया का डीपफेक
जी हां, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आलिया कैमरे से सामने तैयार होती नजर आ रही है. बता दें कि अदाकारा के इस वीडियो को AI की सहायता से बनाया गया है. सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया ने काले रंग का कुर्ता पहना है और वो कैमरे के सामने तैयार हो रही हैं.
यूजर्स ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर जैसे ही फैंस की नजर इस वीडियो पर पड़ी तो लोग तमतमा गए. जी हां, आलिया का डीपफेक वीडियो देख लोगों में फिर से गुस्सा फूट पड़ा. वीडियो पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन शेयर किया. एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये AI की सहायता से बनाया गया है. दूसरे यूजर ने लिखा कि AI दिन-ब-दिन घातक होता जा रहा है. तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये हरकतें कब बंद होगी? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब तो हद ही हो गई, फिर से वीडियो बना दिया. एक और यूजर ने लिखा कि ये कैसे हो सकता है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं.
कई सितारों के डीपफेक वायरल हुए
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब आलिया का डीपफेक वीडियो सामने आया है. जी हां, सोशल मीडिया पर पहले भी अदाकारा का वीडियो वायरल हो चुका है. ना केवल आलिया भट्ट बल्कि रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण सहित कई सितारों का डीपफेक वीडियो सामने आया था. हालांकि इस पर स्टार्स ने एक्शन भी लिया था और कार्रवाई की मांग की थी.

