मनोरंजन

अमाल मलिक-कुनिका पर फूटा अभिषेक बजाज की बहन एकता का गुस्सा, जमकर लगाई फटकार

बिग बॉस के 19वें सीजन को लगभग एक महीना हो चुका है. शो की पॉपुलैरिटी पहले ही महीने से आसमान छू रही है. शो के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में तान्या मित्तल, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज शामिल हैं. आए दिन शो में बवाल देखने को मिल रहा है. कभी घरवालों के बीच नोंकझोक देखने को मिल रही है, तो कभी प्यार भरे पल सामने आते है. अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच घर के अंदर नजदीकियां बढ़ते दिख रही हैं, लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक बजाज और अमाल मलिक में गर्मा-गरमी देखने को मिली.

2025 9image 13 07 205965581abhishekbajaj

WhatsApp Group Join Now

अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों की लड़ाई घर के बाहर तक आ गई. अभिषेक और अमाल के बीच कुनिका सदानंद भी आ गईं और तीनों के बीच इतनी लड़ाई हो गईं कि ये मुद्दा BIGG BOSS के घर के बाहर तक आ गया. अभिषेक की बहन एकता बजाज ने सोशल मीडिया पर अपने भाई का साइड लेते हुए अमाल और कुनिका पर जमकर अपनी भड़ास निकाली.

अभिषेक की बहन ने लगाई अमाल मलिक को फटकार

एकता ने सिंगर अमाल और अदाकारा कुनिका को फटकार लगाते हुए BIGG BOSS से दोनों पर कठोर से कठोर एक्शन की मांग उठाई. एकता बजाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, अमाल मलिक हमेशा अभिषेक के प्रति इतना आक्रोश दिखाता है. हमेशा उसे गाली देता रहता है. कुनिका जी आप मेरे भाई के भूमिका पर प्रश्न उठाने वाली कौन हैं. आप उसकी परवरिश, उसके भूमिका पर प्रश्न उठाने वाली कौन हैं.

Back to top button