अमिताभ बच्चन इन सुपरहिट फिल्मों में किया है काम
Mr India Film: ‘डॉन को पकड़ना कठिन ही नहीं, नामुमकिन है…’ ये डायलॉग्स सुनकर आपके जेहन में जिस शख्स का नाम गूंजने लगता है उसका नाम है अमिताभ बच्चन, अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक बोला जाता है। उन्होंने फिल्म जगत पर एकक्षत्र राज किया, महानायक का भूमिका किसी परिचय का मोहताज नहीं है, आज बिग बी 83वां बर्थडे है, इस मौके पर हम बताने जा रहे हैं 90s की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसे अमिताभ बच्चन ने ठुकरा दी थी और इसी फिल्म ने एक अभिनेता की जीवन बना दी थी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

बिग ने दी कई हिट फिल्में
अगर हम अमिताभ बच्चन के फिल्मों बात करें तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, शोले, दीवार, जंजीर, सिलसिला, कभी-कभी, सूर्यवंशम जैसी फिल्में आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। 90 के दशक में फिल्म मेकर अमिताभ बच्चन के दीवाने थे, जिस फिल्म में वो एंट्री करते थे वो फिल्म हिट हो जाती थी। हालांकि उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था।
बिग बी ने किया मना
हम जिस फिल्म की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है मिस्टर इंडिया, इस फिल्म को सलीम- जावेद ने लिखा था। इस फिल्म को लिखते समय उनके दिमाग में अमिताभ बच्चन का नाम चल रहा था, इस फिल्म में लीड रोल करने के लिए अमिताभ बच्चन पूरी तरह से फिट बैठते लेकिन इस बिग बी ने इंकार कर दिया और फिर फिल्म मेकर राजेश खन्ना के पास गए तो उन्होंने ने भी रोल निभाने से इंकार कर दिया।
किसने निभाया किरदार
उस दौर के सबसे अच्छे हीरो के इंकार करने के बाद फिल्ममेकर को हीरो की तलाश थी और वो पहुंच गए अनिल कपूर के पास, आखिरकार अनिल कपूर इस फिल्म में लीड रोल करने के लिए तैयार हो गए, यह फिल्म 1987 की दूसरी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, इस फिल्म को बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने खूब सराहा, इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा, अमरीश पुरी और श्रीदेवी भी थे।
किसकी बदली किस्मत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के फिल्म रिजेक्ट करने के बाद ये फिल्म अनिल कपूर के हिस्से में आई और उनके लिए लकी साबित हुई। अनिल कपूर के लिए ये एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई और इस फिल्म के बाद उनकी किस्मत चमक गई, वो कहते हैं कि न कब किसके साथ क्या हो जाए, इसका भरोसा नहीं है, जीवन हर किसी को मौका देती है और ये फिल्म कुछ ऐसी ही थी अनिल कपूर के लिए।

