मनोरंजन

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांटिक वीडियो हो रहा वायरल

भोजपुरी के प्रसिद्ध अदाकार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री प्रशंसकों को खूब पसंद आती है. इस हिट जोड़ी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. इसके अतिरिक्त आए दिन दोनों के वीडियो सांग भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं,जिसे फैंस खूब पंसद करते हैं. अब हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पार्क में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, हर कोई दोनों के इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. आइए नजर डालते हैं आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस रोमांटिक वीडियो परNewsexpress24. Com india tv hindi download 11zon 2024 03 31t160030. 426

WhatsApp Group Join Now

पार्क में दिखा निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस

इस वीडियो में  निरहुआ और आम्रपाली दुबे पार्क में बैठकर भोजपुरी सॉन्ग ‘तनिका सा चाही जगह, पिया तोहरा पांव में’ पर एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान आम्रपाली दुबे निरहुआ के पैर पर अपना सिर रखकर लेटी हुई उनसे उनके पैरों में स्थान मांगती हुई दिख रही हैं. वहीं इस दौरान निरहुआ भी गाने के जरिए आम्रपाली की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं. निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये रोमांटिक वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

 

Back to top button