मनोरंजन

Arun Govil: अरुण गोविल का छलका दर्द, बोले…

रामायण’ सीरियल में ‘श्री राम’ की किरदार निभाने वाले अदाकार अरुण गोविल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल अरुण गोविल को बीजेपी ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं आज अपने सोशल मीडिया हैंडल अरुण गोविल ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसकी वजह से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. आइए आपको बताते आखिर अरुण गोविल ने ऐसा क्या लिखा है —
WhatsApp Group Join Now

Newsexpress24. Com arun govil download 2024 04 29t120901. 004

अरुण गोविल हैं नाराज!

 

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल की एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों बहस का मामला बना हुआ है. अरुण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, ‘जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तब सबसे अधिक क्रोध आपको  स्वयं पर आता है. आखिर आपने आंख बंद करके किसी पर भरोसा क्यों किया’.

 

बाद में पोस्ट किया डिलीट 

 

अरुण गोविल ने पोस्ट साझा करने के थोड़ी देर बाद ही उस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक कयासों का बाजार गर्म हो चुका था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 26 अप्रैल को मेरठ में मतदान संपन्न होने के बाद अरुण गोविल अचानक मुंबई के लिए रवाना हो गए. बताया जा रहा है अरुण पार्टी के आंतरिक समीकरण से खुश नहीं हैं.

 

 

 

अब क्या होगा अगला कदम 

 

अरुण गोविल ‘रामायण’ में ‘श्री राम’ की किरदार निभा चुके हैं. दर्शक आज भी उन्हें राम के नाम से ही जानते और मानते हैं. सूत्रों की मानें तो अरुण गोविल को मेरठ में चुनौती देने के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन दलित-मुस्लिम समुदाय को रिझाने के लिए सुनीता वर्मा को उनके सामने खड़ा किया है.

Back to top button