रोहित शेट्टी से झगड़े के बाद आसिम रियाज ने शेयर किया क्रिप्टेड पोस्ट
रोहित शेट्टी का फेमस स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ इस समय काफी सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो को लेकर लगातार नयी अप्डेट्स सामने आ रही है. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसके टास्क और भी टफ होते जा रहे हैं. कंटेस्टेंट अपनी जान की बाजी लगाकर जीत हासिल करने में लगे हैं. बीते दिनों टास्क के दौरान कंटेस्टेंट शालीन भनोट को काफी चोट आ गई थी. वहीं, कुछ दिनों पहले शो से आसिम रियाज को बाहर कर दिया था, क्योंकि उनका शो के होस्ट रोहित शेट्टी और अन्य कंटेस्टेंट के साथ काफी झगड़ा हुआ था. इसी वजह से उन्हें शो से निकाल दिया गया. ऐसे में अब आसिम ने एक क्रिप्टेड पोस्ट शेयर किया है. अब देखना ये होगा कि इस पोस्ट को देखकर रोहित शेट्टी का क्या रिएक्शन होने वाला है?

आसिम रियाज का रोहित शेट्टी के शो में यात्रा महज कुछ दिनों का रहा. शो में जाते ही उनका शालीन भनोट, अभिषेक कुमार और रोहित शेट्टी के साथ काफी तगड़ा झगड़ा हुआ था. उनकी बहस इतनी बढ़ गई थी मेकर्स ने कड़ा निर्णय लेते हुए आसिम रियाज को बाहर कर दिया था. ऐसे में अब आसिम ने अपने एक्स ट्विटर एकाउंट पर एक क्रिप्टेड पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में आसिम ने लिखा- ‘आपकी माफी उतनी ही जोरदार होनी चाहिए जितना आपने अनादर किया था.‘ इस पोस्ट से साफ है कि आसिम अभी भी रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेंट से काफी नाराज हैं.
शालीन के गेम से इंप्रेस हैं रोहित
बता दें कि रोहित शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के कंटेस्टेंटशालीन भनोट के गेम से काफी इंप्रेस हैं. शालीन ने हाल ही में अपने स्टंट से सभी को दंग कर दिया था. उन्होंने बिना किसी सेफ्टी केबल के घातक स्टंट किया. शालीन को बिना हार्नेस के स्टंट करता देख कंटेस्टेंट्स ने ही नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी ने भी स्टैंडिंग ओवेशन दिया था.रोहित शेट्टी ने शालीन भनोट को कहा, ‘तुमने मुझे एक फाइनलिस्ट दिखता है.‘ इसी के बाद से ही फैंस शालीन को विनर के तौर पर देख रहे हैं

