मनोरंजन

Bhojpuri Song: खेसारी के भक्ति सॉन्ग से झूम उठा इंटरनेट, ‘चुनरिया लेले अईहा’ बना नवरात्रि से पहले का ट्रेंडिंग हिट

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने दमदार एक्टिंग और गायकी दोनों के लिए जाने जाते हैं खासतौर पर देवी गीतों और भक्ति संगीत में उनकी लोकप्रियता अलग ही स्तर पर है हर वर्ष नवरात्रि के मौके पर खेसारी लाल नए-नए भक्ति गीत अपने फैन्स के लिए लेकर आते हैं, जो आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं

66754474a21356ce5c982a81457c68861664347867215354 original

WhatsApp Group Join Now

इस बार भी नवरात्रि से पहले उनका पुराना सुपरहिट गीत “चुनरिया लेले अईहा” (Chunariya Lele Aaiha) फिर से ट्रेंड में आ गया है 2018 में Khesari Music World यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह भजन अब तक 291 मिलियन से अधिक व्यूज बटोर चुका है आइए इसके बारे में और डिटेल्स बताते हैं

‘चुनरिया लेले अईहा’ गीत की खासियत

‘चुनरिया लेले अईहा’ गीत में खेसारी लाल यादव देवी मां की चुनरी ओढ़कर डांस करते नजर आते हैं इस भजन की धुन और संगीत पूरी तरह भक्ति रस से भरे हुए हैं, जो श्रोताओं को मां दुर्गा की आराधना में डुबो देते हैं इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है, इसके बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं और संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है

नवरात्री में ‘चुनरिया लेले अईहा’ की धूम

पिछले 6-7 वर्षों से यह गाना नवरात्रि के समय हर स्थान गूंजता है, चाहे वह देवी मां के पंडाल हों या लोगों के घर यही वजह है कि अब यह गीत नवरात्रि के उत्सव का अहम हिस्सा बन चुका है

Back to top button