मनोरंजन

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को Y कैटेगरी की दी गयी सुरक्षा

WhatsApp Group Join Now

पटना: बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के अनुसार ये सुरक्षा केंद्र गवर्नमेंट के स्तर पर मंजूर की गई है अब पवन सिंह के साथ हमेशा सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे

Download 2025 10 08t111436. 786

जानकारी के अनुसार ये निर्णय उनकी सुरक्षा को लेकर मिली रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है पवन सिंह हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं कभी अपनी फिल्मों और गानों को लेकर, तो कभी सियासी चर्चाओं के कारण

बेहद खास है ये फैसला
बिहार में चुनावी माहौल गर्म है और कई स्टार चेहरे सियासी मंचों पर दिख रहे हैं ऐसे में पवन सिंह को Y कैटेगरी की सुरक्षा मिलना खास बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि यह कदम चुनावी दौर में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह की सुरक्षा में अब कम से कम 11 सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे, जो उनके आने-जाने और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे

बीजेपी में वापसी
बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से बीजेपी (BJP) में लौट आए हैं उनकी वापसी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही पिछले सप्ताह दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा ने स्वयं उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल कराया ये वापसी बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है इसलिए इसे सियासी रूप से बहुत अहम बताया जा रहा है

लड़ेंगे चुनाव
सूत्रों के अनुसार अब भाजपा पवन सिंह को आरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है पवन सिंह जल्द ही वहां का दौरा भी करेंगे पार्टी को आशा है कि उनकी एंट्री से शाहाबाद क्षेत्र (भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास) की 22 सीटों पर असर पड़ेगा पवन सिंह का संबंध भोजपुर के बरहरा से है इस क्षेत्र में राजपूत और लव-कुश (कुर्मी-कोइरी) वोटरों की संख्या अधिक है भाजपा मान रही है कि पवन सिंह और कुशवाहा की जोड़ी इस क्षेत्र में पार्टी को मजबूती देगी

नए समीकरण
बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में जब भाजपा ने पवन सिंह का टिकट वापस ले लिया था, तो उन्होंने करकट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था उस चुनाव में उन्होंने कुशवाहा को पीछे छोड़ दिया था अब दोनों के गले मिलने की फोटोज़ भाजपा के नए समीकरणों की झलक दे रही हैं

 

Back to top button