मनोरंजन

Bigg Boss 17 Family Week: मुनव्वर फारुकी से मिलने घर में आने वाला है ये खास मेहमान

Bigg Boss 17 Family Week: बिग बॉस 17 लगातार खबरों में बना हुआ है. 15 अक्टूबर को ऑन एयर हुए इस शो को करीब तीन महीने बीत चुके हैं. कई कंटेस्टेंट शो से आउट होकर अपने घर जा चुके तो कई महीनों से अपने घरवालों से दूर उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. जिस तरह से इस समय BIGG BOSS के घर का माहौल है सभी अपने घरवालों का एक हग पाने के लिए तड़प रहे हैं. ऐसे में अब शो पर जल्द ही फैमिली वीक आने वाला है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट के घर से कोई न कोई मिलने आ रहा है और कुछ पल घर के अंदर बिताएगा. मुनव्वर फारुकी से मिलने घर में एक खास मेहमान आने वाला है, जो उनसे मिलने के लिए बेताब है.

Newsexpress24. Com bigg boss 17 munawar faruqui 1704703598 11zon

WhatsApp Group Join Now

फैमिली वीक में आ रही हैं मुनव्वर की बहन 
बिग बॉस 17 में जल्द ही फैमिली वीक प्रारम्भ होने वाला है. फैमिली वीक में मुनव्वर फारुकी के घर से उनकी बहन आ रही हैं. फैमिली वीक से मुनव्वर फारुकी की बहन की प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में मुनव्वर की बहन कहती हैं, ‘मैं बहुत एक्साइटेड हूं अपने भाई से मिलने के लिए, जब से मैं सुना है कि मैं उससे मिलने जा रही हूं तब से यही है कि मैं उसे कब मिलूंगी. सबसे पहले पूछूंगी कि भाई तू कैसा है, तूने खाना खाया या नहीं, तू ठीक है या नहीं?’

उसको पता है उसे किसके साथ रहना है
इसके बाद मुनव्वर की बहन ने आगे कहा, ‘वो बहुत समझदार है. उसको पता है कि उसे किसके साथ रहना है किसके साथ नहीं, जो तू है वो बिंदास ऐसे ही रहना. तू पहले दिन से ही साइन कर रहा है और बहुत अच्छा खेल रहा है. मैं बहुत खुश हूं.’ क्या मुनव्वर की बहन की एंट्री आयशा खान के लिए मुसीबत बन सकती है. ये तो आने वाली एपिसोड में ही पता चलेगा. लेकिन ये बात तो साफ है कि फैमिली वीक जहां काफी इमोशनल होने वाला है तो वहीं दूसरी तरफ काफी तमाशा भी देखने को मिलेगा.

जानें किसके घर से कौन आ रहा है
फैमिली वीक में मुनव्वर की बहन के अलावा, अंकिता लोखंडे की मां, मन्नारा की बहन, अभिषेक कुमार की मां, विकी जैन की मां और ईशा मालवीय के पापा आने वाले हैं. कंटेस्टेंट के लिए घरवालों का आना एक बड़ा सरप्राइज होगा.

Back to top button