Bigg Boss OTT 3: मुनीषा ने घर से बेघर होने के बाद किए ये बड़े खुलासे
Munisha Khatwani Siddharth Kannan Interview: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इन दिनों काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में जब से विशाल पांडे ने कृतिका मलिक को लेकर कमेंट किया है, उसके बाद से अरमान मलिक ने विशाल को टारगेट करना प्रारम्भ कर दिया है. कई बार उन्हें विशाल पर ताने मारते भी देखा गया है. यही वजह है कि उनके गेम को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी टारगेट कर रहे हैं. साथ ही अरमान को घर से बेघर करने की मांग भी की जा रही है. इस बीच ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की एक्स कंटेस्टेंट मुनीषा खटवानी ने यूट्यूबर के घटिया गेम का भंडाफोड़ किया है. मुनीषा ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन के साथ एक साक्षात्कार किया जिसमें उन्होंने घरवालों के बारे में बात की. साथ में अरमान मलिक को मेन्युपुलेट का टैग दिया.

अरमान मलिक को कहा मेन्युपुलेट
सिद्धार्थ कानन के साथ साक्षात्कार में मुनीषा खटवानी ने बोला कि उन्हें लगता है कि अरमान मलिक लोगों के दिमाग के साथ खेलते हैं. उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस में जो कंटेस्टेंट्स हैं, अरमान मलिक उन सभी के दिमाग के साथ खेलते हैं. वो 24 घंटे यही सोचते रहते हैं कि किस कंटेस्टेंट को किस तरह से घुमाना है.’ मुनीषा ने आगे कहा, ‘अरमान मलिक जिस तरह से लोगों को मेन्युपुलेट करते हैं, लोग उनकी बातों में भी आ जाते हैं.’
विशाल को थप्पड़ मारना ठीक नहीं
जब मुनीषा से पूछा गया कि क्या विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद अरमान मलिक को घर से बेघर कर देना चाहिए था? इस पर बात करते हुए मुनीषा ने बोला कि ‘मुझे लगता है कि विशाल ने जो बोला था कृतिका के लिए वो एक पति के तौर पर अरमान का ठीक रिएक्शन था लेकिन उन्होंने जिस तरह विशाल को थप्पड़ मारा ये बिलकुल ठीक नहीं था.’ जाहिर है कि अरमान मलिक जिस हिसाब से घर में जा रहे हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि उन्होंने विशाल वाला एक मामला उठा लिया है और घूम-फिर कर वो उसी मामले को लेकर विशाल को टारगेट कर रहे हैं. साथ ही अन्य घरवालों को उनके विरुद्ध भड़काते जा रहे हैं.
अन्य घरवालों के लिए कही ये बात
मुनीषा खटवानी ने साक्षात्कार में अन्य घरवालों के गेम पर भी बात की. जब उनसे पूछा गया कि विशाल पांडे और लवकेश कटारिया के साथ आपकी कैसी ट्यूनिंग रही है? इसपर मुनीषा ने बोला कि विशाल और लवकेश उनके भाई जैसे हैं. दोनों के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती रही है, जिसे वो घर के बाहर भी जारी रखेंगी. मुनीषा ने साईं केतन राव को सुलझा हुआ आदमी कहा जबकि शिवानी कुमारी को बद्तमीज बताया. उन्होंने बोला कि शिवानी चुलबुलापन और बदतमीजी में फर्क नहीं कर पाती हैं.

