मनोरंजन

Box Office: नई रिलीज़ ने बनाए कमाई के नए रिकॉर्ड, साउथ की हिट फिल्म ने एक बार फिर किया धमाका

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन ही फिल्मों का बल देखने को मिल रहा है. इनमें एक ओर हैं दो बड़ी फिल्में ‘कुली’ और ‘वॉर 2’. वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर 34 दिनों से टिकी ‘महावतार नरसिम्हा’ है. अब जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने की कितनी कमाई.

Images 4 9

WhatsApp Group Join Now

कुली

रजनीकांत के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर रिलीज हुई एक्शन पैक्ड फिल्म ‘कुली’ अपने दूसरे सप्ताह में भी बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने बुधवार को अपने 14वें दिन 5.56 करोड़ रुपए की कमाई की. जबकि मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 3.65 करोड़ रुपए ही रहा था. ऐसे में ‘कुली’ को गणेश चतुर्थी की छुट्टी का लाभ मिला. अब 14 दिनों में ‘कुली’ का कुल कलेक्शन 269.81 करोड़ रुपए हो गया है

वॉर 2

दूसरी ओर ‘कुली’ के साथ ही रिलीज हुई ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर बनी तो है, लेकिन फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलावर को 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली ‘वॉर 2’ बुधवार को केवल 2.50 करोड़ रुपए ही जुटा पाई. इस तरह से 14 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 229.75 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है.

वॉर 2 पर भारी पड़ रही कुली

दोनों ही फिल्में दो सप्ताह लगभग बिता चुकी हैं, लेकिन इस दौरान रजनीकांत की ‘कुली’, ऋतिक और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ पर लगातार भारी पड़ रही है. पहले सप्ताह जहां कुली ने 229.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं ‘वॉर 2’ केवल 204.25 करोड़ रुपए ही जुटा पाई थी. अब दूसरे सप्ताह में भी ‘कुली’ ‘वॉर 2’ पर भारी पड़ रही है.

महावतार नरसिम्हा

‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच ‘महावतार नरसिम्हा’ अपनी रिलीज के 34 दिन बाद भी बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही है. बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिली. मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बुधवार को अपने 34वें दिन 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस तरह से 34 दिनों में ‘महावतार नरसिम्हा’ की कुल कमाई 237.10 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है.

Back to top button