मनोरंजन

Box Office Report: ‘सिकंदर’ और मोहनलाल स्टारर ‘एल 2 एम्पुरान’ के बीच छिड़ी जंग

Box Office Report: टिकट काउंटर पर सलमान खान की ‘सिकंदर’ और मोहनलाल स्टारर ‘एल 2 एम्पुरान’ के बीच जंग छिड़ी हुई है एक तरफ जहां सिकंदर फ्लॉप होने की राह पर चल पड़ी है तो वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन की निर्देशित ‘एल 2 एम्पुरान’ केवल नौ दिनों में सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है जबकि, सिनेमाघरों में लगी एक और फिल्म ‘छावा’ का भी खेल जल्द ही समाप्त होने वाला है ऐसे में आइए इनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं

Download 2025 04 08t193302. 603

WhatsApp Group Join Now

एल 2 एम्पुरान ने मलयालम इंडस्ट्री में रचा इतिहास

एल 2 एम्पुरान ने अब तक पूरे विश्व में 250 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर ली है इसी के साथ यह सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है इससे पहले चिदंबरम की निर्देशित ‘मंजुम्मेल बॉयज’ ने पूरे विश्व में कुल 241 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जिसे ‘एल 2 एम्पुरान’ ने अपनी रिलीज के केवल नौ दिनों में मात दे दी है इतना ही नहीं, मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ हिंदुस्तान की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है

इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एल 2 एम्पुरान’ ने हिंदुस्तान में अब तक 106 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है इससे आगे ‘अदुजीविथम’ और ‘2018’ चल रही है, जिसने 167.50 करोड़ और 110.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ ने आज यानी 53वें दिन 10:45 बजे तक 35 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है इसके बाद इसकी कुल कमाई 612.97 करोड़ रुपये हो चुकी है हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं इनमें परिवर्तन हो सकते हैं

सिकंदर का डे 9 कलेक्शन

सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने नौवें दिन सभी भाषाओं में 1.14 करोड़ की कमाई की है जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 103.64 करोड़ हो चूका है यदि फिल्म इसी धीमी रफ्तार से आगे बड़ी तो यह जल्द ही फ्लॉप हो जाएगी

 

Back to top button