कान्स 2024 : आए-हाय, ओए-होए, छोड़िए, उर्वशी रौतेला का ये बोल्ड लुक देख छूट जाएंगे पसीने
आजकल इंटरनेट पर ‘आए-हाय, ओए-होए, बदो-बदी’ गाना खूब वायरल हो रहा है. हर कोई बस इसी गाने की रील में डूबा हुआ है. तो अब इस गाने को छोड़िए और कान्स फिल्म फेस्टिवल से सामने आए उर्वशी रौतेला के लुक को देखिए. जो कि बेहतरीन हैं. सोशल मीडिया पर तो उनके लुक और कॉन्फिडेंस को कुछ ने ऐश्वर्या राय बच्चन से भी तगड़ा कहा है. चलिए वीडियो और फोटोज़ दिखाते हैं.

फ्रांस के कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर उर्वशी रौतेला ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया. गुरुवार को उन्होंने रेड कारपेट पर बेहतरीन लुक फ्लॉन्ट किया. इससे पहले वह गुलाबी आउटफिट में लोगों का दिल जीत चुकी हैं. स्वयं उर्वशी रौतेला ने भी एक वीडियो शेयर किया है जहां वह समुद्र किनारे वीडियो शूट करती नजर आ रही हैं.
उर्वशी रौतेला का कान्स से दूसरा लुक
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी उर्वशी रौतेला ने नए लुक को शेयर किया. वह रेड कारपेट पर बहुत बढ़िया वॉक कर रही हैं. कुछ अन्य वीडियो में वह फ्लाइंग किस और दिल वाला साइन बनाकर लोगों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद करती हैं.
फैंस को भाया उर्वशी रौतेला का लुक
सोशल मीडिया पर भी उर्वशी रौतेला के लुक पर तगड़ा रिएक्शन सामने आया. कुछ को उनका कॉन्फिडेंस पसंद आया तो कुछ को ये आउटफिट ऐश्वर्या के ब्लैक-गोल्डन से अधिक अच्छा लगा.
क्यों कान्स में दूसरी बार पहुंचीं उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला ने ही इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि वह 77वें कान्स फिल्म फेस्टिव में अमेरिकी डायरेक्टर और राइटर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं. डायरेक्टर की साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म ‘मेगालोपोलिस ‘ की कान्स में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई है. जहां ऐश्वर्या ने भी हिस्सा लिया था.

