मनोरंजन

मां बनने के बाद दीपिका ने इन चुनौतियों के बारे में की बात

दीपिका पादुकोण जो जल्द ही ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाली हैं. उन्होंने पिछले महीने ही अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपनी बेटी का स्वागत किया है, जिसके बाद से कपल अपने अपने पहले बच्चे को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. अदाकारा इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से खूब चर्चा में हैं. इसी बीच अब मां बनने के बाद दीपिका ने कुछ चुनौतियों के बारे में बात की है, जिनका उन्हें आए दिन सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि कैसे बर्नआउट की वजह से वह कुछ नया या फिर अपने मन का नहीं कर पा रही हैं.

Yzb1h1heedqagr0v2r6l

WhatsApp Group Join Now

दीपिका पादुकोण ने बर्नआउट पर कही ये बात

दीपिका ने हाल ही में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2024 के लिए आयोजित लाइव लव लाफ फाउंडेशन लेक्चर सीरीज के दौरान एरियाना हफिंगटन से खुलकर बात करते हुए अपनी हेल्थ के बारे में खुलासे किए. उनकी वार्ता का वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर क्विंट और द प्रिंट पर शेयर किया गया है. वीडियो में एरियाना बर्नआउट के बारे में बात करती हैं और फिर दीपिका इससे निपटने के अपने अनुभव साझा करती हैं. उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद उन्हें इस चीज से गुजरना पड़ रहा है और वह ये सब कैसे मैनेज करती हैं.

दीपिका पादुकोण हुईं परेशान

अभिनेत्री ने कहा, ‘जब आपकी नींद पूरी नहीं होती है या बर्नआउट होते हैं तो आप जो निर्णय लेते हैं. उसे लेने में हमें कभी-कभी बहुत परेशानी होती है. मुझे पता है जब मैं स्ट्रेस या बर्नआउट महसूस करती हूं तो क्या होता है. मां बनने के बाद से मैं बच्ची की देखभाल में इस तरह से बिजी हूं कि मुझे आराम करने या फिर नींद पूरी करने का भी समय नहीं मिलता है. इसके चलते मुझे अब कोई भी निर्णय लेने से पहले बहुत सोचना पड़ा है और मैं तरह-तरह की बाते सोचने लगती हूं. इस से मेरी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर भी असर हो रहा है. मैं बर्नआउट की वजह से काफी परेशान हूं और नयी मां ये महसूस कर सकती हूं.

नई मां का दर्द- दीपिका

बातचीत के दौरान दीपिका ने कहा कि कैसे लोग अक्सर नकारात्मक भावनाओं, खासकर आलोचना को अपने अंदर समेटे रहते हैं और उसे के बारे में सोचते रहते हैं. मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने एक और खुलासा किया. आगे कहा- ‘दर्द, गुस्सा और इनमें से कुछ ऐसी भावना जो केवल महसूस कर सकते हैं, लेकिन उस समय कुछ हो नहीं पाता है. ऐसे में जब आपको किसी बात को लेकर गुस्सा आता है तो आप अपने बच्चे के बारे में सोचे और संयम बनाए रखें.‘ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया.

Back to top button