मनोरंजन

धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि हेमा राजनीति में आये, इस बात का उन्होंने किया खुलासा

वेटरन अदाकारा हेमा मालिनी ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सफल पारी खेली है लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि हेमा राजनीति में आएं. इस बात का खुलासा हेमा ने स्वयं एक साक्षात्कार में किया है.Newsexpress24. Com download 11zon 2024 04 24t094130. 001

WhatsApp Group Join Now

न्यूज 18 को दिए साक्षात्कार में हेमा ने कहा, ‘धरमजी को ये बिलकुल पसंद नहीं था. उन्होंने मुझसे बोला था कि मैं चुनाव न लडूं क्योंकि ये बहुत मुश्किल टास्क है. जब उन्होंने ऐसा बोला तो मैंने इस बात को एक चैलेंज के तौर पर लिया.

हेमा बोलीं, ‘धरमजी को राजनीति में इसलिए परेशानी आई क्योंकि उन्हें ट्रैवल काफी करना पड़ता था और इसके साथ उन्हें फिल्मों में भी काम करना था.

हेमा ने आगे कहा, ‘जब आप एक फिल्म स्टार होकर राजनीति में आते हैं तो लोगों का क्रेज आपके प्रति और बढ़ जाता है. धरमजी को लेकर फैंस का क्रेज सब जानते हैं तो उन्हें इसे मैनेज करने में काफी परेशानी होती थी. मैं भी कई परेशानियों का सामना करती हूं जो धरमजी को बिलकुल पसंद नहीं लेकिन मैं एक स्त्री हूं तो मैं ठीक से सबकुछ मैनेज कर लेती हूं.

विनोद खन्ना ने की थी मदद

हेमा ने साक्षात्कार में ये भी कहा कि उनकी पॉलिटिकल जर्नी में विनोद खन्ना ने जरूरी किरदार निभाई है. हेमा बोलीं, मैं विनोद खन्ना से प्रभावित थी क्योंकि वो मुझे अपनी चुनावी सभाओं में साथ ले जाते थे. उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया जैसे स्पीच कैसे देना है, पब्लिक को कैसे फेस करना है आदि. पांच-छह हजार लोगों के सामने स्पीच देना कोई मजाक की बात नहीं है. आप पहली बार में डर जाते हैं.

मथुरा से तीसरी बार मैदान में हेमा

2014 में बीजेपी ने पहली बार हेमा मालिनी को मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था. इसके बाद उन्होंने दूसरी बार भी 2019 में लोकसभा चुनाव मथुरा से ही लड़ा और जीत हासिल की.

अब वो तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं. वहीं धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक बीकानेर से सांसद थे लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी.

 

Back to top button