आम्रपाली दुबे के साथ फिर जमेगी दिनेशलाल यादव की जोड़ी
भोजपुरी फिल्म ‘चीख’ की शूटिंग आज से बीजेपी सांसद सह अदाकार दिनेशलाल यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में प्रारम्भ हो गई है। यहां फिल्म की शूटिंग आनें वाले 1 माह तक चलेगी। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और संजय पांडेय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक सस्पेंस थ्रिलर विषय पर आधारित है। फिल्म एक्शन, रहस्य और रोमांच से भरपूर होगा। फिल्म में गीत संगीत के पहलू को भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है ।
फिल्म ‘चीख’ के बारे में बात करते हुए दिनेशलाल यादव कहते हैं कि अब वे कुछ चुनिंदा फिल्में ही शूट कर रहे हैं, अब वे केवल वैसी भूमिकाएं ही करना चाहते हैं जिनमें कोई खूबसूरत संदेश हो, जो विषय भारतवर्ष के आम नागरिकों से सम्बंधित हो, जिस विषय को करने से भारतीय जनमानस में सकारात्मक संदेश जाए। केवल मनोरंजन को माध्यम बनाकर फिल्में अब नहीं करनी। बिना संदेश की फिल्में करने की अब ख़्वाहिश नहीं रही।
फिल्म के बारे में बात करते हुए आम्रपाली दुबे कहती हैं कि यह फिल्म आधुनिक युग की चुनौतियों और उससे निबटने की तरकीबों पर आधारित है। फिल्म में बहुत संवेदनशील मामले को उठाया गया है। हम लोग इस फिल्म की आत्मा को समझने के बाद ही इसकी तैयारियों में लग गए थे। यह एक बहुत खूबसूरत फिल्म बनेगी। सुधीर जी और धीरज ठाकुर इस फिल्म को एक अच्छी सोंच के साथ बना रहे हैं।
स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बन रही फिल्म चीख के निर्माता हैं सुधीर सिंह। सुधीर सिंह ने इस फिल्म के बारे में कहा कि जब यह कहानी उनके समक्ष लाई गई, तभी उन्होंने इसमें यह विचार कर लिया था कि इसे किसके साथ बनाना है और यह आज फलीभूत होने जा रहा है इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है? हम यहां इस फिल्म को 1 महीने तक फिल्मांकन करने वाले हैं। फिल्म ‘चीख’ के लेखक धर्मेन्द्र सिंह हैं। यह जानकारी फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी

