मनोरंजन

Dipika Kakar: इस मुश्किल दौर से गुजर रही हैं फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, पति ने दिया बड़ा अपडेट

Dipika Kakar: कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘ससुराल सिमर का’ की फेमस अदाकारा दीपिका कक्कड़ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है बीते कुछ समय से वह लिवर कैंसर से लड़ रही है दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया से दीपिका के हेल्थ की जानकारी दी थी उन्होंने कहा था कि दीपिका सेकंड स्टेज पर है और उनका ट्यूमर टेनिस बॉल के साइज का है उनकी सर्जरी 26 मई को होने वाली थी, लेकिन दीपिका को फ्लू और तेज बुखार हो गया था इसी कारण सर्जरी की डेट को बढ़ाना पड़ा

Whatsapp image 2025 05 24 at 114839 am 1748067530

WhatsApp Group Join Now

खतरे से बाहर है दीपिका

2 जून को शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका की सर्जरी के बारे में फैंस को अपडेट दी थी उन्होंने कहा कि 3 जून को उनकी सर्जरी होने वाली है और फैंस को दीपिका को अपनी प्रार्थना में रखने की बात कही थी 3 जून की सुबह दीपिका कक्कड़ की सर्जरी हुई, लेकिन सर्जरी के बाद शोएब ने कोई अपडेट नहीं दी थी जिसके बाद फैंस काफी चिंता में थे हालांकि आज सुबह शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका की हेल्थ अपडेट दे दी है शोएब ने सभी को कहा कि दीपिका अब खतरे से बाहर है और सभी को धन्यवाद किया

14 घंटे चली दीपिका की सर्जरी

उन्होंने बोला कि ‘बीती रात मैं आप सभी को अपडेट नहीं दे पाया, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं दीपिका की सर्जरी 14 घंटे तक चली थी, लेकिन अब सब कुछ ठीक है और वह अब आईसीयू में शिफ्ट हो गई है अभी वो थोड़े दर्द में है, लेकिन उसकी हालत अब ठीक है और वह अच्छा रिस्पॉन्ड कर रही है आप सभी के प्यार, दुआओं और सपोर्ट के लाए थैंक्यू ये हमारे लिए बहुत अर्थ रखता है कि जब दीपिका आईसीयू में आ जाएंगी, तब मैं आप सभी को उनकी हेल्थ अपडेट दूं आप सभी का शुक्रिया और दीपिका के लिए दुआ करते रहिए

Back to top button