मनोरंजन

डॉक्टर भी हैं बेहिसाब खूबसूरत एक्ट्रेस साई पल्लवी, नेचुरल ब्यूटी से ढाती हैं कहर

साउथ की नेचुरल ब्यूटी के नाम से प्रसिद्ध अदाकारा साई पल्लवी 9 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी साई पल्लवी 33 वर्ष की हो गई हैं. वह जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ से मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री डेब्यू भी करने जा रही है.

Images 52 1

WhatsApp Group Join Now

साई पल्लवी का पूरा नाम साई पल्लवी सेंथमराई है. बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले साई पल्लवी एक चिकित्सक थीं. उन्होंने जॉर्जिया के त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2016 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है.

साईं पल्लवी को पहली फिल्म मेडिकल की पढ़ाई के दौरान ही मिली थी. साई जब जॉर्जिया में पढ़ाई कर रही थीं, तब 2014 में उन्हें मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ का ऑफर मिला था. साई ने कॉलेज की छुट्टियों के दौरान इस फिल्म की शूटिंग की. इस फिल्म के लिए उन्हें साउथ की बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

ठुकरा दिया था फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन 

साई पल्लवी को वर्ष 2019 में एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए ऑफर मिला था. इसके लिए 2 से 3 करोड़ रुपए मिल रहे थे. हालांकि, अदाकारा ने विज्ञापन को यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि वह इस तरह की चीजों को प्रमोट नहीं करेंगी. एक साक्षात्कार के दौरान साई ने कहा था कि वह अधिक मेकअप करने के पक्ष में नहीं रहती हैं. वह भारतीय हैं और उन्हें जो रंग मिला है, वह ठीक है.

फिल्मों में नहीं करतीं मेकअप 

साई पल्लवी फिल्मों में अपनी नैचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट करती हैं. उन्होंने कहा था कि वो फिल्मों में भी मेकअप नहीं करती हैं. अदाकारा ने बोला था कि वो केवल आई लाइनर और बिंदी लगाती हैं. क्योंकि एक समय के बाद ब्राइट लाइट्स की वजह से आंखें छोटी दिखने लगती हैं तो आंखें विजिबल दिखें इसीलिए आई लाइनर लगाती हूं.

Back to top button