मनोरंजन

तलाक के बाद इस अवतार में नजर आई ईशा देओल, देखे तस्वीर

मुंबई : हाल ही में अपने पति भरत तख्तानी से अलग हुईं अदाकारा ईशा देओल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है. उन्‍होंने अपने फैंस के लिए कई बहुत बढ़िया मोनोक्रोम फोटोज़ शेयर की.

Esha deol 4 2024 09 9cd2e31d30d336e7be9666b743ed2b6c 3x2 1

WhatsApp Group Join Now

इन तस्‍वीरों में अदाकारा ईशा देओल बहुत बोल्‍ड दिखाई दे रही हैं. इन तस्‍वीरों में उनके ‘ओम’ टैटू की भी झलक दिखाई दे रही है. उनके इस ग्लैमरस लुक देखकर उनके फैंस एक बार फिर से उनके दीवाने हो गए हैं.

इन तस्‍वीरों में खूबसूरती के साथ उनकी ताकत साफ देखी जा सकती है. उनकी इन तस्‍वीरों को देखकर उनके फैंस उनकी प्रशंसा करने से स्वयं को नहीं रोक पाए.

इंस्टाग्राम पर ईशा के 2.3 मिलियन फॉलोअर्स है. इसी प्‍लेटफॉर्म के जरिए अदाकारा ने फैंस को अपना बोल्‍ड लुक दिखाया. शेयर की गई फोटो में वह स्लीवलेस, फिगर-हगिंग आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. उन्‍होंने अपने बालों को एक स्लीक पोनीटेल में स्टाइल किया है.

बॉलीवुड अदाकार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने 2002 में आफताब शिवदासानी के साथ ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ में मुख्य किरदार निभाकर मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म में उनके साथ संजय कपूर, जया बच्चन और अनुपम खेर भी थे.

इसके बाद वह ‘ना तुम जानो ना हम’, ‘क्या दिल ने कहा’, ‘कुछ तो है’, ‘एलओसी: कारगिल’, ‘धूम’, ‘काल’, ‘दस’, ‘नो एंट्री’, ‘डार्लिंग’, ‘कैश’ और ‘टेल मी ओ खुदा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.

ईशा पिछली बार 2019 में राम कमल मुखर्जी द्वारा निर्देशित और असॉर्टेड मोशन पिक्चर्स के बैनर तले अरित्रा दास द्वारा निर्मित लघु फिल्म ‘केकवॉक’ में दिखाई दी थीं. इसमें तरुण मल्होत्रा, अनिंदिता बोस, सिद्धार्थ चटर्जी और डिंपल आचार्य भी मुख्य भूमिकाओं में थे.

वह प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा द्वारा निर्मित और निर्देशित वेब शो ‘हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ में भी नजर आईं. इस सीरीज में सुनील शेट्टी, बरखा बिष्ट, करणवीर शर्मा और राहुल देव हैं. यह अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम हो रही है.

42 वर्षीय अदाकारा को एक शॉर्ट फि‍ल्म ‘एक दुआ’ में भी देखा गया था. वह जल्‍द ही फिल्म ‘मैं’ और तेलुगु फिल्म ‘हीरो हीरोइन’ में दिखाई देंगी.

Back to top button