मनोरंजन

फैंस को हो गई थी नफरत! इन 5 फिल्मों में विलेन से भी ज्यादा खतरनाक नजर आए हीरो

बॉलीवुड फिल्मों में आपने अक्सर विलेन को घातक और खूंखार लुक में देखा होगा जो हीरो के साथ गलत करता दिखाया जाता है मगर आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें हीरो विलेन से अधिक खूंखार और घातक नजर आए हैं इन मूवी में हीरो के इस अवतार को देखकर फैंस की आंखें फटी की फटी रह गई थीं वहीं कई बार फैंस को ऐसा लगा कि विलेन से अधिक बुरा हीरो है आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में

1709792144144 i

WhatsApp Group Join Now

Animal
फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल भी नजर आए थे जो कि विलेन का भूमिका निभा रहे थे मगर मूवी में रणबीर कपूर बॉबी देओल से अधिक घातक और क्रूर नजर आ रहे थे, जो कि फैंस के लिए काफी शॉक कर देने वाला कैरेक्टर था इस फिल्म से उनके फैंस के दिमाग में बसी रोमांटिक हीरो की इमेज पूरी तरह बदल गई थी

Baaghi
टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘भागी’ में अभिनेता काफी रीबेल लुक में नजर आए थे जिसमें वो घातक एक्शन सीन करते हुए भी दिखाई दिए थे वहीं हाल ही में ‘Baaghi 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और भी अधिक खूंखार लग रहे हैं

Phool Aur khaante
फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अभिनेता अजय देवगन ने डेब्यू किया था जिसमें वो रीबेल लुक में दिखाई दिए थे मगर इस मूवी में अजय के घातक अंदाज ने उनके करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था

Baazigar
शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘बाजीगर’ वर्ष 1993 में रिलीज हुई थी इस मूवी में शाहरुख खान को हीरो और विलेन दोनों के रूप में दिखाया गया था, जिससे फैंस को काफी झटका लगा था कि आखिर हीरो एक हत्या कैसे हो सकता है? वहीं केवल इस फिल्म में ही नहीं शाहरुख ने कई फिल्मों में रीबेल कैरेक्टर को प्ले किया है जिसमें फिल्म ‘दीवाना’, ‘डॉन’ और ‘डर’ भी शामिल हैं

Ajnabee
साल 2001 में रिलीज हुई एक्शन\ थ्रिलर फिल्म ‘अजनाबी’ ने हंगामा मचा दिया था इस फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय कुमार, करीना कपूर और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे अजनाबी में हीरो अक्षय कुमार एक विलेन के भूमिका में नजर आए थे और बॉबी देओल पॉजिटिव कैरेक्टर में, अक्षय को नेगेटिव रोल में देखकर उनके फैंस को काफी झटकी लगा था

Back to top button