फैंस को लगा बड़ा झटका, Bigg Boss 19 में पहले ही सप्ताह में नॉमिनेट हुए 7 कंटेस्टेंट्स
Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान के रियलिटी शो BIGG BOSS 19 पहले ही घमासान देखने को मिला. घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई से लेकर नॉमिनेशन तक सब देखने को मिला. वहीं BIGG BOSS ने कंटेस्टेंट्स के लिए गोपनीय रूम भी खोल दिए हैं. BIGG BOSS 19 के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलने वाला है. वहीं इस टास्क में 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो चुके हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किस सदस्य का नाम शामिल है?

कौन-कौन हुए नॉमिनेट?
बिग बॉस के फैन पेज ‘द खबरी’ के अनुसार अपकमिंग एपिसोड में पहले सप्ताह में 7 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है. वहीं इनमें से किसी एक सदस्य का यात्रा पहले सप्ताह में ही समाप्त हो सकता है. नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इनमें नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना और जीशान कादरी का नाम शामिल है.
फरहाना बेघर होकर भी सुरक्षित कैसे?
वहीं बीते दिन BIGG BOSS ने कंटेस्टेंट्स के लिए असेंबली रूम ओपन कर दिया. BIGG BOSS ने फिर अपनी चाल चलते हुए कंटेस्टेंट्स को उस एक सदस्य को चुनने के लिए बोला जिसे कंटेस्टेंट्स घर में रहने लायक नहीं समझते हैं. घरवालों ने आपसी सहमति से फरहाना भट्ट का नाम लिया और फरहाना घर से बेघर हो गईं. हालांकि BIGG BOSS ने फरहाना को बेघर ना करके उन्हें गोपनीय रूम में भेज दिया है. अब फरहाना गोपनीय रूम से ही घरवालों के बारे में सब नोटिस कर रही हैं.
फरहाना को मिलेगी स्पेशल पावर?
फरहाना भट्ट को BIGG BOSS ने गोपनीय रूम में भेजने के बाद ये भी बोला है कि आने वाले दिनों में उन्हें कोई स्पेशल पावर भी दी जा सकती है. अब जहां एक तरफ सभी घरवालों ने मिलकर फरहाना को एलिमिनेट किया वहीं BIGG BOSS ने चाल चलकर फरहाना को सेफ कर लिया और साथ ही स्पेशल पावर देने की भी घोषणा की. बता दें शो में पहले ही दिन कुनिका सदानंद और बसीर अली के बीच भी गहमागहमी देखने को मिली.

