बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ की पकड़ बरकरार
सुपरहीरो फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ में दर्शकों को एक्शन और रोमांच का फुल डोज मिल रहा है. यही वजह है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धूम मचा रही है. रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की बहुत बढ़िया अदाकारी ने विदेश के साथ हिंदुस्तान के लोगों का भी दिल जीत लिया है. पहले वीकएंड में दमदार कमाई के बाद फिल्म ने 100 करोड़ी क्लब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं. आइए जानते हैं कि पांचवें दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ ने पहले सप्ताहांत में सभी भाषाओं को मिलाकर 65.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, कामकाज वाले दिन की वजह से सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई, फिर भी डेडपूल एंड वूल्वरिन का कलेक्शन अन्य फिल्मों की तुलना में बेहतर रहा. चौथे दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को फिल्म ने चार करोड़ 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 77.07 करोड़ रुपये हो गया है. आशा जताई जा रही है कि दूसरे सप्ताहांत में यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.भारत में मार्वल के फैंस की संख्या काफी अधिक है. बड़ी संख्या में लोग इस तरह की सुपरहीरो वाली फिल्म देखना पसंद करते हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में यह फिल्म कई हॉलीवुड फिल्मों के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ सकती है. डेडपूल एंड वूल्वरिन का डंका सिर्फ़ हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि अन्य राष्ट्रों में भी बज रहा है. बंपर कमाई करते हुए यह आर-रेटेड श्रेणी की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है.

