मनोरंजन

फॉलो करें ये आइडियाज और सोशल मीडिया पर करें राज

Reels में अपने काम को दिखाएं

सबसे सरल और आसान तरीका है कि आप अपने काम को वीडियो के माध्यम से रील्स पर दिखाएं चाहे आप की वीडियो क्वालिटी अच्छी हो या नहीं वो तो धीरे -धीरे आप ठीक कर लेंगे मगर लोगों तक अपना काम पंहुचाना आप का पहला काम है | जैसे कि यदि आप का काम फैशन डिजाइनिंग का है तो आप अपने डिजाइन किए हुए कपड़ों को रील्स के माध्यम से लोगों को सोशल मीडिया पर दिखाएं Newsexpress24. Com download 29 19

WhatsApp Group Join Now

अपने स्पेशल स्किल्स को प्रदर्शित करें

अगर आप में कोई ऐसा टैलेंट है जो आप को बाकी लोगों से अलग बनाता है तो आप अपने उस टैलेंट को रील वीडियो पर शेयर कर सकते हैं | जैसे कि यदि आप बहुत ही अच्छी रेसिपीज बनाती हैं या यदि आप किसी आर्ट फॉर्म में माहिर हैं तो इसे आप रील्स के तौर पर दुनिया के सामने प्रेजेंट कर सकते हैं

बिहाइंड द सीन्स दिखाएं

कई लोग होते हैं जो वीडियो के पीछे की मेहनत को देखना चाहते हैं और उनसे सीखना चाहते हैं | तो ऐसे में यदि आप कोई भी स्पेशल वीडियो लोगों के सामने रील्स के जरिए दिखाते हैं तो आप उन्हें ये जरूर दिखाएं कि आपने वो वीडियो कैसे बनाई या उसमे क्या स्पेशल इफेक्ट्स चुने जिससे वो वीडियो इतनी बेहतरीन बनी

अपने उसूलों को शेयर करें

कई लोग होते हैं जो केवल पैसे के लिए काम करते हैं मगर कुछ लोग स्वार्थ से हटकर अपने उसूलों पर काम करते हैं | ऐसे में आप रील्स के जरिए लोगों से शेयर कर सकते हैं ये संदेश है कि लोग अपने विचार और उसूलों के सहारे भी प्रसिद्ध हो सकते हैं

रील vs रियलिटी

अगर आप दुनिया को सच्चाई दिखाने से नहीं डरते हैं जैसे कि यदि आप एक बिजनेस के मालिक हैं तो लोगों को अपने बिजनेस के बारे में खुल के बताएं ,इसकी आरंभ इसके प्रोसेस के बारे में सबकुछ बताएं | ऐसे में लोग आप से दिल से कनेक्ट करते हैं और उन्हें एक अपनापन सा महसूस होता है

फिल्टर्स का इस्तेमाल करें

चाहे लोग आप को कुछ भी कहें मगर आप हमेशा फिल्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और करे भी क्यों न आखिर इसका आविष्कार इस्तेमाल होने के लिए ही तो बना है | ये आप के पोस्ट को और सुंदर और अट्रैक्टिव दिखाती है

बिफोर एंड ऑफ्टर के कंटेंट को दिखाएं

कई लोगों को आजकल ट्रांसफॉर्मेशन रील्स बहुत ही पसंद आती है जैसे की यदि आप एक स्मॉल बिजनेस ओनर हैं तो आप ने कैसे उस बिजनेस को प्रारम्भ किया और अब आप किस मकाम पर पहुंचे हैं | लोग ऐसी खबरें देख कर बहुत ही अधिक प्रेरित होते हैं

म्यूजिकल बनें

डांस और गाने ऐसी चीज़ें हैं जो लोगों को हमेशा से पसंद आई हैं | तो यदि आप अपने सिंपल से वीडियो में भी कोई ट्रेंडिंग सा गाना लगाते हैं तो जाहिर सी बात है यूजर्स अधिक से अधिक अट्रैक्ट होंगे जिससे आप की रीच बढ़ेगी

स्टाइल के साथ खेलें

आज कल लोगों को अतरंगी स्टाइल्स बहुत पसंद आती हैं तो यदि आप को भी लगता है कि आप आज कल के ट्रेंड से हट के कोई अलग फैशन स्टाइल बना सकते हैं तो उसे जरूर शेयर करें

अपने वीडियो की ‘ट्यूटोरियल’ वीडियो शेयर करें

आज कल इंटरनेट पर लोग नयी चीजें सीखने के लिए बेताब हैंऐसे में यदि आप अपनी एक्सपर्टाइज की ट्यूटोरियल वीडियो उनके साथ शेयर करते हैं तो उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है जैसे यदि कोई बहुत ही सुंदर गिफ्ट्स अपने हाथों से बनाता है और वो अपनी ट्यूटोरियल वीडियो शेयर करता है तो इससे कई लोग गिफ्ट्स बनाना सीख सकते हैं

Back to top button