मनोरंजन

गौहर खान 42 साल की उम्र में बनी दूसरी बार मां

एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज गई है. गौहर खान 42 वर्ष की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं. कपल ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है. गौहर और जैद ने एक सितंबर को अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर ये गुड न्यूज फैंस को दी है.

Download 2025 09 03t160947. 814

WhatsApp Group Join Now

गौहर और जैद ने पोस्ट किया, बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम. हमारा जेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नन्हे भाई के साथ अपनी छोटी सी दुनिया को साझा करके बहुत खुश है. हमारे परिवार के लिए आप सबके प्यार और दुआओं की कामना करते हैं. प्यार और आभार सहित – गौहर और जैद.

गौहर और जैद ने अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी की अच्छी-खबर फैंस संग शेयर की थी. दोनों ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था. वीडियो में गौहर और जेद डांस करते और थिरकते नजर आ रहे थे. कपल ने लिखा था, ‘बिस्मिल्लाह!! आपकी प्रार्थनाओं और प्यार की आवश्यकता है. प्यार फैलाकर दुनिया को इशारो पर नचाओ.

बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को मुंबई में अपने परिवार की मौजूदगी में विवाह किया था. कपल ने 10 मई 2023 को अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया था. पहले बेटे जेहान के जन्म से पहले गौहर ने मिसकैरेज का दर्द भी झेला था.

 

Back to top button