गोविंदा की भांजी रागिनी ने अपनाया ईसाई धर्म, बोलीं…
Govinda’s niece became Christian: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना टीवी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अदाकारा हैं. रागिनी भले ही लंबे समय से पर्दे से गायब हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. हाल ही में रागिनी खनाना अपना धर्म बदलने का पोस्ट शेयर करके सुर्खियों में आ गई हैं.

दरअसल, रागिनी खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ईसाई धर्म अपनाने का घोषणा करती नजर आ रही हैं. रागिनी ने कहा, उन्होंने धर्म बदलाव कर लिया है और अब से वह ईसाई परंपरा का पालन करेंगी.
लेकिन इस घोषणा के कुछ ही घंटों बात रागिनी खन्ना अपनी बातों से पलट गईं. रागिनी ने एक दूसरा पोस्ट शेयर करके धर्म बदलने को लेकर माफी मांगी. इसके साथ ही अपना पिछला पोस्ट भी डिलीट कर दिया है.
रागिनी खन्नाने वीडियो शेयर करते हुए कहा, मैं रागिनी खन्ना. मैं आप सभी से पिछली रील के लिए माफी मांगती हूं, जिसमें मैंने ईसाई धर्म अपनाने की बात कही थी. मैं अपनी जड़ों का पालन करने के लिए लौट आई हूं. फिर से कट्टर हिंदू सनातनी का मार्ग अपना रही हूं.
रागिनी खन्ना के एकाउंट पर हुई हालिया एक्टिविटी को देखकर लग रहा है कि शायद उनका इंस्टा हैंडल हैक कर लिया गया है. कहा जा रहा है कि चौकीदार बहादुर नामक शख्स ने उनका एकाउंट हैक किया है. हालांकि इस बारे में अभी रागिनी ने कुछ नहीं बोला है.

