मनोरंजन

भारत-पाक तनाव का सीधा असर दिख रहा हिंदी सिनेमा पर…

भारत-पाक तनाव दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है. इस टेंशन का सीधा असर हिंदी सिनेमा पर देखने को मिल रहा है. म्यूजिक कॉन्सर्ट से लेकर फिल्म रिलीज तक कैंसिल की गई हैं. इस बीच अब हम आपको बता रहें हैं कि इस सिचुएशन को देखते हुए अब तक क्या-क्या कैंसिल कर दिया गया है और क्या पोस्टपोन हुआ है? आइए जानते हैं…Download 11zon 2025 05 10t172113. 256

WhatsApp Group Join Now

फिल्में और इवेंट्स पोस्टपोन

भारत-पाक तनाव को देखते हुए 9 मई को रिलीज होने वाली राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की सिनेमाघर रिलीज को कैंसिल कर दिया गया है. जी हां, ये फिल्म अब 6 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इसके अतिरिक्त आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर भी अब रिलीज नहीं हो रहा है और इसे पोस्टपोन कर दिया गया है.

सलमान खान ने भी इवेंट किया कैंसिल

इसके अतिरिक्त भारत-पाक टेंशन के बीच बीते दिनों सलमान खान ने अपने यूके इवेंट ‘द मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री बिग वन’ को कैंसिल किया था. इसके अतिरिक्त यदि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूके में शाहरुख और काजोल के स्टैच्यू रिवीलिंग इवेंट को भी किंग खान ने कैंसिल कर दिया है. पॉपुलर अभिनेता कमल हासन भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में थे.

ओटीटी ने भी पोस्टपोन की सीरीज 

कमल अपनी आने वाली फिल्म ‘थग लाइफ’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है, जिसको म्यूजिक एआर रहमान ने दिया हैं. 16 मई को इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च था, लेकिन अब इसको भी पोस्टपोन कर दिया गया है. ना केवल थिएट्रिकल बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर आ रही टीवीएफ की वेब सीरीज ‘वैरी पारिवारिक’ का सीजन 2 भी पोस्टपोन कर दिया गया है.

पाकिस्तानी शोज और फिल्मों पर बैन

इसके अतिरिक्त कई सिंगर्स ने अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट भी कैंसिल कर दिए हैं. हाल ही में अरिजीत ने अपना अबू धाबी कॉन्सर्ट कैंसिल किया था. वहीं, आज 10 मई को सिंगर ऊषा उत्थुप ने भी अपना कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया है. उल्लेखनीय है कि हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ इण्डिया ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तानी फिल्म, शोज, गानों और पोस्टकास्ट हटाने की मांग की है.

 

Back to top button