मनोरंजन

हनी सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर बने सुर्खियों में…

भारतीय रैपर-सिंगर हनी सिंह इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनके और मॉडल एमा बकर के रिलेशनशिप में होने की चर्चाएं इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं. हाल ही में एमा के जन्मदिन के मौके पर हनी सिंह की मौजूदगी ने एक बार फिर चर्चाओं को हवा दे दी है. अब अफेयर की चर्चाओं के बीच हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है. जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Download 11zon 2025 04 19t142447. 109

WhatsApp Group Join Now

‘जिंदगी एक खूबसूरत यात्रा है’

 

हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है. रिलेशनशिप की चर्चाओं के बीच हनी सिंह का ये क्रिप्टिक पोस्ट सुर्खियां बटोर रहा है. अपने इस पोस्ट में हनी सिंह ने लिखा, “आप धरती पर रहते नहीं हैं, आप इससे गुजर रहे हैं. जीवन एक खूबसूरत यात्रा है, ‘पीड़ा’ नहीं दोस्त.” हनी सिंह का ये क्रिप्टिक पोस्ट अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा.

 

हनी सिंह ने ये स्टोरी ऐसे समय पर लगाई है, जब हाल ही में एमा बकर की जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसे स्वयं हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है. इस वीडियो में हनी सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एमा बकर के साथ बैठे हुए हैं और एक आलीशान रेस्टोरेंट में जन्मदिन का सेलेब्रेशन इंकार रहे हैं. वीडियो में दिखता है कि हनी ने एमा के लिए सरप्राइज पार्टी रखी है.

 

इस दौरान वीडियो में हनी सिंह एमा का हाथ थामे भी दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में हनी सिंह का गाना मिलियनेयर बज रहा था, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स संभावित रोमांटिक कनेक्शन के बारे में अटकलें लगा रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही हनी सिंह और एमा बकर के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं.

 

हनी-एमा ने नहीं दी अब तक कोई प्रतिक्रिया

 

हालांकि, अभी तक हनी सिंह या एमा बकर की तरफ से अफेयर की चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. दोनों की ओर से न तो इन खबरों को नकारा गया है और न ही अपने रिलेशनशिप की बात को स्वीकारा गया है. इसलिए ये चर्चाएं और भी बल पकड़ती जा रही हैं.

Back to top button